ताजदारे-ह़रम ऐ शहन्शाहे-दीं / Taajdare Haram Ae Shahanshahe Deen

ताजदारे-ह़रम ऐ शहन्शाहे-दीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम
हो करम मुझ पे या सय्यिदुल मुरसलीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

दूर रह कर न दम टूट जाए कहीं
काश ! त़यबा में ऐ मेरे माहे-मुबीं
दफ़्न होने को मिल जाए दो गज़ ज़मीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

हो करम मुझ पे या सय्यिदुल मुरसलीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

कोई हुस्ने-अ़मल पास मेरे नहीं
फंस न जाऊं क़ियामत में मौला कहीं
ऐ शफ़ी-ए-उमम लाज रखना तुम्हीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

हो करम मुझ पे या सय्यिदुल मुरसलीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

मौत के वक़्त कर दो निग़ाहे-करम
काश इस शान से ये निकल जाए दम
संगे दर पर तुम्हारे हो मेरी ज़बीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

हो करम मुझ पे या सय्यिदुल मुरसलीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

अब मदीने में हम को बुला लीजिये
और सीना मदीना बना दीजिये
अज़ पए ग़ौसे-आज़म इमामे-मुबीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

हो करम मुझ पे या सय्यिदुल मुरसलीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

इश्क़ से तेरे मा'मूर सीना रहे
लब पे हर दम मदीना-मदीना रहे
बस मैं दीवाना बन जाऊं सुल्ताने-दीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

हो करम मुझ पे या सय्यिदुल मुरसलीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

अब बुलालो मदीने में अत्तार को
अपने क़दमों में रख लो गुनहगार को
कोई इस के सिवा आरज़ू ही नहीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

हो करम मुझ पे या सय्यिदुल मुरसलीं
तुम पे हर दम करोड़ों दुरूदो-सलाम

शायर:
मुहम्मद इलयास क़ादरी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)