आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है / Aankhon Mein Madine Ki Tasweer Nirali Hai

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है
ऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

दीवाना मदीने का आज़ाद है दोज़ख़ से
पैरों में गुलामों के ज़ंजीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है
ऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

सरकार के क़दमों की आहट है तेरे दिल में
ऐ ख़ुल्दे-बरी ! तेरी तक़दीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है
ऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

ताबिंदा नज़र आई जो मोहरे-नबुव्वत में
नक़्क़ाशे-अज़ल की वो तहरीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है
ऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

ये रब की अता से तो कौनैन है मुठ्ठी में
सरकारे-दो-आलम की जागीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है
ऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

जिस ख्वाब में आते हैं सरकार मदीने के
उस ख्वाबे-मुक़द्दस की ताबीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है
ऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

अक़्सा की इमामत का सेहरा है सजा सर पर
मे'राज के दूल्हा की तौक़ीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है
ऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

नातख्वां:
असद इक़बाल

Comments

  1. Aqsa ki imaamat ka sehra hai Sza sar pe
    Me'eraz ke Dulha ki TauqeeR Nirali Hai.
    ...
    One of the Naat khwaani I've heard this sher also from Asad Iqbal

    ReplyDelete
    Replies
    1. Mashaallah subhanallah bahut khub bhai aap ne jo bhi likha hai bahut achchha likha
      Agar aap samne hote to main aap ko inaam zaroor deta😌😌

      Delete

Post a Comment

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)