हम दिल से जश्न मनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है / Ham Dil Se Jashn Manaate Hain, Milaad-e-Nabi To Apna Hai

मीलाद की रौनक़ बढ़ती रहे, ये सारी दुनिया सजती रहे
हम इश्क़ नबी का बढ़ाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

हम दिल से जश्न मनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है
घर-घर में झंडे लगाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

चहेरों से ख़ुशियाँ छलकती हैं, नातों की कलियाँ महकती हैं
हम महफ़िल-ए-नात सजाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

हम दिल से जश्न मनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

अर्श-ओ-कुर्सी-ओ-लोह-क़लम सब उन के नूर का सदक़ा है
जाबिर ये हदीस सुनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

हम दिल से जश्न मनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

झंडों की बहारें क्या कहना ! रैली में कतारें क्या कहना !
दुश्मन को हम यूँ जलाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

हम दिल से जश्न मनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

दुनिया की सारी ख़ुश-हाली आक़ा के क़दमों से आई
मक्के में आक़ा आते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

हम दिल से जश्न मनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

ये नात-ए-नबी से निस्बत है मसरूफ़ है एक दिहाई से
ये दोनों निसार हैं आक़ा पर, ये उन के करम की कमाई है
ये जाम वफ़ा पिलाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है

हम दिल से जश्न मनाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है
घर-घर में झंडे लगाते हैं, मीलाद-ए-नबी तो अपना है


नातख्वां:
डॉ. निसार अहमद मार्फ़ानी 

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)