मेरे नबी ज़ीशान / Mere Nabi Zeeshaan

पूछ लो ये नज़ारों से
गुल गुलशन गुलज़ारों से
सूरज चाँद सितारों से
ज़र्रों से, मह-पारों से
हर जल्वे का एक बयान

मेरे नबी ज़ीशान, मेरे नबी ज़ीशान

सर पे ताज-ए-शफ़ाअ'त है
उन पर ख़त्म नबुव्वत है
ज़ात सरापा रहमत है
ऐसी उन की सूरत है
जैसे रेहल पे हो क़ुरआ'न

मेरे नबी ज़ीशान, मेरे नबी ज़ीशान

नूर-ए-मुजस्सम, नूर-ए-अज़ल
जिस का नहीं है कोई बदल
नूरी क़सीदा, नूरी ग़ज़ल
दूध में जैसे खिलता कँवल
रब्ब-ए-उला का वो मेहमान

मेरे नबी ज़ीशान, मेरे नबी ज़ीशान

रहमत-ओ-बरकत वाले हैं
नेअ'मत-ओ-जन्नत वाले हैं
ताज-ए-शफ़ाअ'त वाले हैं
ऐसी क़ुदरत वाले हैं
जिन का कहा, रब का फ़रमान

मेरे नबी ज़ीशान, मेरे नबी ज़ीशान

आ'ला हज़रत बोल गए
इश्क़ के मोती रोल गए
सारी हक़ीक़त खोल गए
दे के सबक़ अनमोल गए
इश्क़-ए-नबी ईमाँ की जान

मेरे नबी ज़ीशान, मेरे नबी ज़ीशान

हक़ की बात बताते हैं
जाम-ए-करम छलकाते हैं
सीधी राह दिखाते हैं
जन्नत तक पहुँचाते हैं
सब पे असद ! उन का एहसान

मेरे नबी ज़ीशान, मेरे नबी ज़ीशान


शायर:
असद इक़बाल

नात-ख़्वाँ:
असद इक़बाल
mere nabi zeeshan naat lyrics in hindi,Jeeshaan, Jeeshan, lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui,

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai