शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने / Shamsheer Karbala Mein Uthai Husain Ne

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

ऐसा लगा के आ गए मैदान में अली
जब रन में ज़ुल्फ़िक़ार चलाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

लगता था जैसे इश्क़ का काबा झुका हुवा
सजदे में जब ज़बीन झुकाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

जन्नत में ला के सूए जहन्नम से खींच कर
क़िस्मत जनाबे-हुर्र की जगाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

हाथों में ले के असग़रे-मज़लूम का लहू
ज़ुल्मों-सितम की आग बुझाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

एक इन्क़िलाब आ गया मैदाने-जंग में
अकबर को जब ज़बान चुसाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

तयबा है दर्सगाह, मदरसा शहे-उमम
तालीम इस तरह से है पाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

सर कट गया है फिर भी नेज़े की नोक पर
आयत कलामे-हक़ की सुनाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

मुमताज़ करबला से सदा आती है यहीं
बिगड़ी हर एक बात बनाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने
अज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

शायर:
मुमताज़ तान्डवी

नातख्वां:
मुमताज़ तान्डवी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)