आ'ला हज़रत का जो है दुलारा / Aala Hazrat Ka Jo Hai Dulara

आ'ला हज़रत का जो है दुलारा
वो है ताजु-श्शरीआ हमारा

मत कहो, आ'ला हज़रत ने क्या दे दिया
मुस्तफ़ा की गली का पता दे दिया
अहले-सुन्नत को इक असलहा दे दिया
यानी अद्दौलतुल-मक्किया दे दिया
नज़दियत जिस से है पारा-पारा
वो है ताजु-श्शरीआ हमारा

चर्खे-इल्मो-अदब का सितारा
वो है ताजु-श्शरीआ हमारा

मेरा दिल है, जिगर है, मेरी जान है
रहबरी के लिए कंज़े-ईमान है
इल्म की ममलिकत का जो सुल्तान है
वो बरेली का अख़्तर रज़ा खान है
जो कभी भी किसी से न हारा
वो है ताजु-श्शरीआ हमारा

आ'ला हज़रत का जो है दुलारा
वो है ताजु-श्शरीआ हमारा

मुझ को शाही महल ना हवेली मिले
अहले-सुन्नत को फैज़े बरेली मिले
मुश्को-अम्बर न चंपा-चमेली मिले
प्यारे अख़्तर की प्यारी हथेली मिले
जिस ने हम सुन्नियों को सवांरा
वो है ताजु-श्शरीआ हमारा

आ'ला हज़रत का जो है दुलारा
वो है ताजु-श्शरीआ हमारा

नातख्वां:
मुबारक हुसैन

Comments

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana