मीलाद मनाना सआदत है / Milad Manana Sa'aadat Hai

मुबारक हो, मुबारक हो, मुबारक हो, मुबारक हो

अभी जिब्रील भी उतरे न थे काअबे के मिम्बर से
के इतने में सदा आई ये अब्दुल्लाह के घर से

मुबारक हो, मुबारक हो, मुबारक हो, मुबारक हो

मीलाद मनाना सआदत है, सरकार की आज विलादत है
यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

है चारो तरफ़ ख़ुशियों की झड़ी, गलियां जैसे फूलों की लड़ी
घर घर में ज़िक्रे विलादत है, सरकार की आज विलादत है

यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

बोलो मरहबा, बोलो मरहबा, सरकार की आमद मरहबा

मीलाद मनाना सआदत है, सरकार की आज विलादत है
यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

क़स्रे-किसरा पे दराड़े हैं और क़ुफ्र पे लरज़ा तारी है
काअबे के बुतों पे हैबत है, सरकार की आज विलादत है

यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

मीलाद मनाना सआदत है, सरकार की आज विलादत है
यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

जब नूर ख़ुदा का आया है, देखे हैं तूने शामी महल
ऐ आमेना तेरी क़िस्मत है, सरकार की आज विलादत है

यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

बोलो मरहबा, बोलो मरहबा, सरकार की आमद मरहबा

मीलाद मनाना सआदत है, सरकार की आज विलादत है
यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

मीलाद का दिन है सब से बड़ा, तेहवार बड़ा, ये जश्न बड़ा
इस दिन को मनाना इबादत है, सरकार की आज विलादत है

यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

मीलाद मनाना सआदत है, सरकार की आज विलादत है
यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

दुनियां में उजागर जातें हैं, आशिक़ पलकों पे बिठाते हैं
सब नाते नबी की बदौलत है, सरकार की आज विलादत है

यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

बोलो मरहबा, बोलो मरहबा, सरकार की आमद मरहबा

मीलाद मनाना सआदत है, सरकार की आज विलादत है
यारो बख़्शिश जी ज़मानत है, सरकार की आज विलादत है

शायर:
अल्लामा निसार अली उजागर

नातख्वां:
डॉ. निसार अहमद मार्फानी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)