नूरी महफ़िल पे चादर तनी नूर की / Noori Mehfil Pe Chadar Tani Noor Ki

नूरी महफ़िल पे चादर तनी नूर की
नूर फैला हुआ आज की रात है
चाँदनी में हैं डूबे हुए दो जहाँ
कौन जल्वा-नुमा आज की रात है

फर्श पर धूम है, अर्श पर धूम है
कम-नसीबी है उस की जो महरूम है
फिर मिलेगी ये शब किस को मालूम है
हम पे लुत्फ़े ख़ुदा आज की रात है

मोमिनो आज गंजे-सख़ा लूट लो
लूट लो ऐ मरीज़ो ! शिफ़ा लूट लो
आसियो रहमते मुस्तफ़ा लूट लो
बाब-ए-रहमत खुला आज की रात है

अब्रे रहमत हैं महफ़िल पे छाए हुवे
आसमां से मलाइक हैं आए हुवे
खुद मुहम्मद हैं तशरीफ़ लाए हुवे
किस कदर जां-फ़िज़ा आज की रात है

माँग लो माँग लो चश्म-ए-तर माँग लो
दर्द-ए-दिल और हुस्न-ए-नज़र माँग लो
सब्ज़ गुंबद के साए में घर माँग लो
माँगने का मज़ा आज की रात है

इस तरफ नूर है, उस तरफ नूर है
सारा आलम मुसर्रत से मा'मूर है
जिस को देखो वही आज मसरूर है
महक उठी फ़ज़ा आज की रात है

वक्त लाए ख़ुदा सब मदीने चलें
लूटने रहमतों के ख़ज़ीने चलें
सब के मंज़िल की जानिब सफ़ीने चलें
मेरी साइम दुआ आज की रात है


Comments

Post a Comment

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

मुस्तफ़ा, जान-ए-रहमत पे लाखों सलाम (मुख़्तसर) / Mustafa, Jaan-e-Rahmat Pe Laakhon Salaam (Short)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

मौला अली मौला ! मौला अली मौला ! / Maula Ali Maula ! Maula Ali Maula !

तेरा नाम ख़्वाजा मुईनुद्दीन | तू रसूल-ए-पाक की आल है / Tera Naam Khwaja Moinuddin | Tu Rasool-e-Pak Ki Aal Hai

दर-ए-ग़रीब-नवाज़ | ज़माना छूटे हम न छोड़ेंगे दर-ए-ग़रीब-नवाज़ / Dar-e-Gharib Nawaz | Zamana Chhute Hum Na Chhodenge Dar-e-Ghareeb Nawaz

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula