लौ मदीने की तजल्ली से लगाए हुए हैं / Lau Madine Ki Tajalli Se Lagae Hue Hain

लौ मदीने की तजल्ली से लगाए हुए हैं
दिल को हम मतलए अनवार बनाए हुए हैं

एक जलक आज दिखा गुम्बद-ए-ख़ज़रा के मकीं
कुछ भी हैं दूर से दीदार को आए हुए हैं

सर पे रख दीजिए ज़रा दस्त-ए-तसल्ली आक़ा
ग़म से मारे हैं, ज़माने के सताए हुए हैं

नाम किस मुँह से लें के तेरे कहलाएं
तेरी निस्बत के तक़ाज़ों को भुलाए हुए हैं

घट गया है तेरी तअलीम से रिस्ता अपना
ग़ैर के साथ रह-रस्म बढ़ाए हुए हैं

शर्म-ए-इस्यां से नहीं सामने जाया जाता
ये भी क्या कम है तेरे शहर में आए हुए हैं

तेरी निस्बत ही तो है जिस की बदौलत हम लोग
कुफ्र के दौर में ईमान बचाए हुए हैं

काश दीवाना बनालें वो हमें भी अपना
एक दुनिया को जो दीवाना बनाए हुए हैं

अल्लाह अल्लाह मदीने पे ये जल्वों की फ़वार
बारिश-ए-नूर में सब लोग नहाए हुए हैं

क्यों न पलड़ा तेरे आ'माल का भारी हो नसीर
अब तो मीज़ान पे सरकार भी आए हुए हैं

शायर:
पीर नसीरुद्दीन नसीर

Comments

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)