मदीना याद आया है / Madina Yaad Aaya Hai

मदीना मदीना मदीना मदीना

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है
मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

आँखों में बस गया है मदीना हुज़ूर का
बे-कस का आसरा है मदीना हुज़ूर का

जब से क़दम पड़े हैं रिसालत-मआब के
जन्नत बना हुवा है मदीना हुज़ूर का

फिर जा रहे हैं अहल-ए-मोहब्बत के क़ाफ़िले
फिर याद आ रहा है मदीना हुज़ूर का

आई फिर याद मदीने की रुलाने के लिए
दिल तड़प उट्ठा है दरबार में जाने के लिए

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

अफ़सोस बहुत दूर हूँ गुलज़ार-ए-नबी से
काश ! आए बुलावा मुझे दरबार-ए-नबी से

ऐ ज़ाइर-ए-तयबा ! ये दुआ कर मेरे हक़ में
मुझ को भी बुलावा मिले दरबार-ए-नबी से

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

दाग़-ए-फ़ुर्क़त-ए-तयबा क़ल्ब-ए-मुज़्महिल जाता
काश ! गुम्बद-ए-ख़ज़रा देखने को मिल जाता

फ़ुर्क़त-ए-मदीना ने वो दिए मुझे सदमें
कोह पर अगर पड़ते कोह भी तो हिल जाता

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है
मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

फ़िराक़-ए-मदीना में दिल ग़म-ज़दा है
जिगर टुकड़े टुकड़े हुवा जा रहा है

रहूं बस इसी ग़म में बे-चैन सरवर !
मुक़द्दर ने जो दाग़-ए-फ़ुर्क़त दिया है

मेरे दिल के अरमां रहे दिल ही दिल में
यही ग़म मेरे दिल को तड़पा रहा है

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

मेरा ग़म भी तो देखो मैं पड़ा हूं दूर तयबा से
सुकूं पाएगा बस मेरा दिल-ए-मुज़्तर मदीने में

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

मैं जो यूँ मदीने जाता तो कुछ और बात होती
कभी लौट कर न आता तो कुछ और बात होती

मैं मदीने तो गया था ये बड़ा शरफ़ था लेकिन
वहीं दम जो टूट जाता तो कुछ और बात होती

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

बड़ी उम्मीद है सरकार क़दमों में बुलाएंगे
करम की जब नज़र होगी मदीने हम भी जाएंगे

अगर जाना मदीने में हुवा हम ग़म के मारों का
मकीन-ए-गुम्बद-ए-ख़ज़रा को हाल-ए-दिल सुनाएंगे

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

गर ख़ुशी चाहिए तो मदीने चलो
ज़िंदगी चाहिए तो मदीने चलो
सारी मस्ती मदीने की गलियों में है
कैफ़ सारे का सारा मदीने में है

दिल भी सदक़े किया
वार दी अपनी जान
रूह तस्कीन पाए तो पाए कहाँ
जब के सब कुछ हमारा मदीने में है

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है
मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

या रसूलल्लाह ! आ कर देख लो
या मदीने में बुला कर देख लो

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है
मदीना याद आया है, मदीना याद आया है


नातख्वां:
मेहमूद अत्तारी, अश्फाक़ अत्तारी, आरिफ़ अत्तारी, आसिफ़ अत्तारी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

मेरे ताजुश्शरीआ की क्या शान है / Mere Tajushsharia Ki Kya Shaan Hai