मीलाद न छोड़ेंगे / Milad Na Chhodenge

मीलाद हमारा है, सुन्नी का ये नारा है

इस काम में जीना है, इस काम में मरना है
हर हाल में करना है और करते ही जाना है

ये नारा हमारा रहेगा सदा
ये वा'दा हमारा रहेगा सदा

सरकार से वा'दा है, मीलाद न छोड़ेंगे
मीलाद हमारा है, मीलाद न छोड़ेंगे

कपड़े नए पहनेंगे, हम ख़ुद को सँवारेंगे
आमद के जुलूसों की कारों को सजाएंगे
उश्शाक़ का नारा है, मिलाद न छोड़ेंगे

सरकार की आमद ! मरहबा
दिलदार की आमद ! मरहबा
आक़ा की आमद ! मरहबा
मौला की आमद ! मरहबा

मरहबा या मुस्तफ़ा ! मरहबा या मुस्तफ़ा !
मरहबा या मुस्तफ़ा ! मरहबा या मुस्तफ़ा !

मीलाद हमारा है, मीलाद न छोड़ेंगे

आँखों में सजा सपना, बस एक मिशन अपना
दे जाएंगे विर्से में बस जश्न मुहम्मद का
नस्लों को सिखाना है, मीलाद न छोड़ेंगे

सरकार से वा'दा है, मीलाद न छोड़ेंगे
मीलाद हमारा है, मीलाद न छोड़ेंगे

दिन-रात लगाएंगे, घर-बार सजाएंगे
चाहत से अक़ीदत से मीलाद मनाएंगे
हर साल मनाना है, मीलाद न छोड़ेंगे

सरकार की आमद ! मरहबा
दिलदार की आमद ! मरहबा
आक़ा की आमद ! मरहबा
मौला की आमद ! मरहबा

सरकार से वा'दा है, मीलाद न छोड़ेंगे
मीलाद हमारा है, मीलाद न छोड़ेंगे

अस्लाफ़ का नारा है, वलियों ने मनाया है
ये ज़िक्र-ए-विलादत तो क़ुरआं ने बताया है
असहाब से सीखा है, मीलाद न छोड़ेंगे

सरकार से वा'दा है, मीलाद न छोड़ेंगे
मीलाद हमारा है, मीलाद न छोड़ेंगे

मीलाद के जल्से में, थे ज़िक्र-ए-मोहब्बत में
जां उन पे फ़िदा कर के पहुंचे है वो जन्नत में
शोहदा से ये वा'दा है, मीलाद न छोड़ेंगे

सरकार की आमद ! मरहबा
दिलदार की आमद ! मरहबा
आक़ा की आमद ! मरहबा
मौला की आमद ! मरहबा

मरहबा या मुस्तफ़ा ! मरहबा या मुस्तफ़ा !
मरहबा या मुस्तफ़ा ! मरहबा या मुस्तफ़ा !

मीलाद हमारा है, मीलाद न छोड़ेंगे

आ जाओ उजागर ! तुम इस दामन-ए-रहमत में
शामिल भी रहोगे तुम फ़िहरिस्त-ए-शफ़ाअत में
ये बात अक़ीदा है, मीलाद न छोड़ेंगे

सरकार से वा'दा है, मीलाद न छोड़ेंगे
मीलाद हमारा है, मीलाद न छोड़ेंगे


शायर:
अल्लामा निसार अली उजागर

नातख्वां:
हाफ़िज़ ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरी और रिज़वान क़ादरी

Comments

Most Popular

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

मेरा बादशाह हुसैन है | ऐसा बादशाह हुसैन है / Mera Baadshaah Husain Hai | Aisa Baadshaah Husain Hai