तेरा नाम विर्द-ए-ज़ुबाँ रहे, मेरी और कोई दुआ नहीं / Tera Naam Wird-e-Zubaan Rahe, Meri Aur Koi Duaa Nahin

तेरा नाम विर्द-ए-ज़ुबाँ रहे, मेरी और कोई दुआ नहीं
मुझे अपने दर्द की भीक दे के तेरे ख़ज़ाने में क्या नहीं

हो करम-नवाज़ी हुज़ूर की, मेरे ग़म-कदे में भी आ कभी
मेरे चारागर ! ए मेरे नबी ! मेरा कोई तेरे सिवा नहीं

तेरा नाम विर्द-ए-ज़ुबाँ रहे

वो घड़ी भी आए घड़ी घड़ी ! तेरे दर पे हो मेरे हाज़री
तेरे दर से दूर रहूं अगर, कोई ज़िंदगी का मज़ा नहीं

तेरा नाम विर्द-ए-ज़ुबाँ रहे

ये करम हैं मेरे हुज़ूर के ! सदा मेरे कासे भरे रहे
जो मेरे नबी के गदा हुए, वो तो बादशा हैं गदा नहीं

तेरा नाम विर्द-ए-ज़ुबाँ रहे

ये तेरे नियाज़ी की ईद है, अभी और हसरत-ए-दीद है
इसे चूम लेने दो जालियाँ, अभी दिल तो इस का भरा नहीं

तेरा नाम विर्द-ए-ज़ुबाँ रहे

तेरा नाम विर्द-ए-ज़ुबाँ रहे, मेरी और कोई दुआ नहीं
मुझे अपने दर्द की भीक दे के तेरे ख़ज़ाने में क्या नहीं


शायर:
मौलाना अब्दुल सत्तार नियाज़ी

नातख्वां:
मीलाद रज़ा क़ादरी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)