इक बार मदीने में हो जाए मेरा जाना / Ik Baar Madine Mein Ho Jae Mera Jaana

इक बार मदीने में हो जाए मेरा जाना
फिर और न कुछ माँगे सरकार का दीवाना

इक बार मदीने में हो जाए मेरा जाना

पल पल मेरा दिल तड़पे, दिन-रात करे ज़ारी
कब आऊं मदीने में, कब आए मेरी बारी
कब जा के मैं देखूँगा दरबार वो शाहाना

इक बार मदीने में हो जाए मेरा जाना

इस आस पे जीता हूँ इक रोज़ बुलाएंगे
और गुम्बदे-ख़ज़रा का दीदार कराएंगे
फिर पेश करूँगा मैं अश्कों भरा नज़राना

इक बार मदीने में हो जाए मेरा जाना

बेचैन निगाहों को दीदार अता कर दो
दामन मेरा ख़ुशियों से या शाहे-उमम ! भर दो
आबाद ख़ुदा रखे आक़ा ! तेरा मयख़ाना

इक बार मदीने में हो जाए मेरा जाना

इतनी सी तमन्ना है, हो जाए अगर पूरी
जा देखूं मदीना मैं, हो जाए जो मन्ज़ूरी
बिन दीद किये शाहा ! मर जाए न दीवाना

इक बार मदीने में हो जाए मेरा जाना

शायर:
मौलाना अब्दुल सत्तार नियाज़ी

नातख्वां:
मीलाद रज़ा क़ादरी

Comments

Post a Comment

Most Popular

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

मेरा बादशाह हुसैन है | ऐसा बादशाह हुसैन है / Mera Baadshaah Husain Hai | Aisa Baadshaah Husain Hai