कब गुनाहों से कनारा मैं करूँगा या रब / Kab Gunahon Se Kanaara Main Karunga Ya Rab

कब गुनाहों से कनारा मैं करूँगा या रब !
नेक कब ऐ मेरे अल्लाह ! बनूँगा या रब !

कब गुनाहों के मरज़ से मैं शिफ़ा पाउँगा
कब मैं बीमार, मदीने का बनूँगा या रब !

गर तेरे प्यारे का जल्वा न रहा पेशे नज़र
सख़्तियां नज़्अ की क्यूं कर मैं सहूंगा या रब !

नज़्अ के वक़्त मुझे जल्व-ए-महबूब दिखा
तेरा क्या जाएगा मैं शाद मरूंगा या रब !

क़ब्र में गर न मुहम्मद के नज़ारे होंगे
हश्र तक कैसे मैं फिर तन्हा रहूँगा या रब !

डंक मच्छर का सहा जाता नहीं, कैसे मैं फिर
क़ब्र में बिच्छू के डंक आह सहूंगा या रब !

धुप अँधेरे का भी वह्शत का बसेरा होगा
क़ब्र में कैसे अकेला मैं रहूँगा या रब !

गर कफ़न फाड़ के सांपों ने जमाया क़ब्ज़ा
हाए बरबादी ! कहां जा के छुपूँगा या रब !

क़ब्र महबूब के जल्वों से बसा दे मालिक
ये करम कर दे तो मैं शाद रहूँगा या रब !

गर तू नाराज़ हुवा मेरी हलाकत होगी
हाए ! मैं नारे जहन्नम में जलूँगा या रब !

अफ़्व कर और सदा के लिये राज़ी हो जा
गर करम कर दे तो जन्नत में रहूँगा या रब !

इज़्न से तेरे सरे हश्र कहें काश ! हुज़ूर
साथ अत्तार को जन्नत में रखूँगा या रब !

शायर:
मुहम्मद इलयास अत्तार क़ादरी

Comments

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)