देखते क्या हो ! अहल-ए-सफ़ा ! / Dekhte Kya Ho ! Ahl-e-Safa !

आप आए तो, दुनिया मुनव्वर हुई
बज़्म-ए-कौनैन में रौशनी घर घर हुई

हादी-ए-दो-जहाँ ! हो सलाम आप पर
सरवर-ए-इन्स-ओ-जां ! हो सलाम आप पर

देखते क्या हो ! अहल-ए-सफ़ा !
आ पहुंचे महबूब-ए-ख़ुदा
या'नी हो चुके जल्वा-नुमा
शाह-ए-हक़, शाह-ए-बतहा

ला-इलाहा इल्लल्लाह, ला-इलाहा इल्लल्लाह
ला-इलाहा इल्लल्लाह, ला-इलाहा इल्लल्लाह
आमन्ना बि-रसूलिल्लाह, आमन्ना बि-रसूलिल्लाह

ख़ल्क़ के रहबर आ पहुंचे
हक़ के पयंबर आ पहुंचे
शाफ़-ए-महशर आ पहुंचे
साक़ी-ए-कौसर आ पहुंचे

मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह

साक़ी-ए-कौसर ! बहर-ए-ख़ुदा !
आज तो ऐसा जाम पिला
उठ जाए पर्दा जुदाई का
जल्वा-ए-ज़ेबा हम को दिखा

मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह

जिस्म से हो जब जान जुदा
हम को मिले फ़िरदौस में जा
लूटें हम क़ुर्बत का मज़ा
तेरी, ए महबूब-ए-ख़ुदा !

मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह

जन्नत की जब सैर करें
हम भी सब हमराह चलें
हौज़-ए-कौसर पर पहुंचें
हाथ से आप के जाम पिएँ

मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह

जो इस बज़्म में शामिल हो
उस पर रहमत नाज़िल हो
जिस घर में ये महफ़िल हो
इज़्ज़त-ओ-बरकत दाख़िल हो

मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह
मरहबा रसूलुल्लाह, मरहबा रसूलुल्लाह

दावर-ए-कुल ए रब्ब-ए-उला !
सदक़ा ज़ात-ए-मुहम्मद का
जारी रहे ता-रोज़-ए-जज़ा
मज़हब अहल-ए-सुन्नत का


नातख्वां:
ओवैस रज़ा क़ादरी,
असद रज़ा अत्तारी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले | मेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले / Chamak Tujh Se Pate Hain Sab Pane Wale | Mera Dil Bhi Chamka De Chamkane Wale