हम इश्क़-ए-रिसालत का जज़्बा सीनों में बसा के दम लेंगे / Ham Ishq-e-Risaalat Ka Jazba Seenon Mein Basa Ke Dam Lenge

हम इश्क़-ए-रिसालत का जज़्बा सीनों में बसा के दम लेंगे
ईमान-ओ-अमल की धरती को गुलज़ार बना के दम लेंगे

महशर के दहकते मौसम में और नफ़्सी-नफ़्सी आलम में
रोती हुई उम्मत को आक़ा, इक पल में हँसा के दम लेंगे

जो आ'ला हज़रत वाले हैं, जो ताज-ए-शरीअत वाले हैं
वो सुल्ह-ए-कुल्ली की हस्ती दुनिया से मिटा के दम लेंगे

ये अहल-ए-हक़ शेवा है, इस में जन्नत का मेवा है
हम अहल-ए-सुनन हैं आक़ा का मीलाद मना के दम लेंगे

ईमान-ओ-यक़ीं के लहज़े में ये झूम के बोला किल्क-ए-रज़ा
गुस्ताख़-ए-नबी की गर्दन को इक पल में उड़ा के दम लेंगे

हर सुन्नी अपना भाई है, क्यूँ घर घर आज लड़ाई है
हर बिछड़े सुन्नी भाई को आपस में मिला के दम लेंगे

इस्लाम पे जीने वाले हैं, इस्लाम पे मरने वाले हैं
आती हैं सदाएं कर्बल से हम दीं को बचा के दम लेंगे


नातख्वां:
असद इक़बाल

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)