मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह / Marhaba Marhaba ! Aa Gae Rasoolullah

तू नाम-ए-नबी को चूम, तू इश्क़-ए-नबी में घूम
है गली गली में धूम, तू नारा लगा के झूम

झूमती है ये ज़मीं झूमता है आसमां

मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह
मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह


घर सजा, गलियाँ सजा, महफ़िल सजा वो आ गए
रौनक़ें फ़ैली है हर-सू, आ गए हैं मुस्तफ़ा

तू नारा लगा के झूम

सरकार आ गए ! झूमो झूमो !
दिलदार आ गए ! झूमो झूमो !
मंठार आ गए ! झूमो झूमो !
ग़म-ख़्वार आ गए ! झूमो झूमो !
लजपाल आ गए ! झूमो झूमो !
मेरे आक़ा आ गए ! झूमो झूमो !

मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह
मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह

नए नए कपड़े पहन कर जाऊंगा मीलाद में
बरकतें भी साथ होंगी, रहमतें भी जा-ब-जा

तू नारा लगा के झूम

तू नाम-ए-नबी को चूम, तू इश्क़-ए-नबी में घूम
है गली गली में धूम, तू नारा लगा के झूम

झूमती है ये ज़मीं झूमता है आसमां

मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह
मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह

सिंधी, पंजाबी, बलोची हो मुहाज़िर के पठान
सारे कलमा-गो ख़ुशी से कह रहे हैं यक़-ज़बाँ

आ गए हैं मुस्तफ़ा बोलो आ गए हैं मुस्तफ़ा

सरकार की आमद ! मरहबा !
दिलदार की आमद ! मरहबा !
सरदार की आमद ! मरहबा !
मंठार की आमद ! मरहबा !
सोहणे की आमद ! मरहबा !
प्यारे की आमद ! मरहबा !
सब मिल कर बोलो ! मरहबा !
लब चूम के बोलो ! मरहबा !
ज़रा झूम के बोलो ! मरहबा !

मरहबा मरहबा मुस्तफ़ा 

मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह
मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह

दोस्तो ! सब से बड़ा है जश्न-ए-मीलादुन्नबी
हर गली हर शहर देखो सज रहा है मरहबा

तू नारा लगा के झूम

सरकार आ गए ! झूमो झूमो !
दिलदार आ गए ! झूमो झूमो !
मंठार आ गए ! झूमो झूमो !
ग़म-ख़्वार आ गए ! झूमो झूमो !
लजपाल आ गए ! झूमो झूमो !
मेरे आक़ा आ गए ! झूमो झूमो !

मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह
मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह

क्या ग़रीबी ! क्या अमीरी ! सब खड़े हैं शौक़ से
कह रहे है झूम कर सब मरहबा या मुस्तफ़ा

मरहबा बोलो मरहबा
मरहबा बोलो मरहबा

तू नाम-ए-नबी को चूम, तू इश्क़-ए-नबी में घूम
है गली गली में धूम, तू नारा लगा के झूम


मैं लगा कर ख़ुश्बू घूमूँगा जुलूस-ए-पाक में
आँख में सुरमा लगाऊंगा, इमाम पहनूंगा

तू नारा लगा के झूम

मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह
मरहबा मरहबा ! आ गए रसूलुल्लाह

ईद का दिन है उजागर बाटेंगे शरबत न्याज़
अपनी ख़ुशियाँ और दो-बाला करेंगे हम झूम कर

सरकार की आमद ! मरहबा !
दिलदार की आमद ! मरहबा !
सरदार की आमद ! मरहबा !
मंठार की आमद ! मरहबा !
सोहणे की आमद ! मरहबा !
प्यारे की आमद ! मरहबा !
सब मिल कर बोलो ! मरहबा !
लब चूम के बोलो ! मरहबा !
ज़रा झूम के बोलो ! मरहबा !

मरहबा मरहबा मुस्तफ़ा


शायर:
अल्लामा निसार अली उजागर

नातख्वां:

ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरी

Comments

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana