नूर वाले नबी आ गए / Noor Waale Nabi Aa Gae

आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए
आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए

मरहबा मरहबा मरहबा ! मरहबा मरहबा मरहबा !

कट गई शाम-ए-ज़ुल्मत, सवेरा हुवा
देखो तशरीफ़ लाए हैं ख़ैरुल-वरा
जिन के तल्वों से चमकेगा ग़ार-ए-हिरा
दो जहाँ मिल के पढ़ते हैं सल्ले-'अला

आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए
आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए

मरहबा मरहबा मरहबा ! मरहबा मरहबा मरहबा !

रहमतों की घटा गिर के छाने लगी
हर तरफ़ रौशनी मुस्कुराने लगी
ज़ुल्मत-ए-कुफ़्र मुँह को छुपाने लगी
का'बतुल्लाह से आवाज़ आने लगी

आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए
आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए

मरहबा मरहबा मरहबा ! मरहबा मरहबा मरहबा !

ये स'आदत थी सिर्फ़ आमिना के लिए
उन का आँगन सजे मुस्तफ़ा के लिए
जो हैं दरमाँ ग़म-ए-ला-दवा के लिए
'आसियों, बे-कसों पर 'अता के लिए

आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए
आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए

मरहबा मरहबा मरहबा ! मरहबा मरहबा मरहबा !

नेक बंदों में जाह-ओ-हशम बाँटने
ग़म-कदों में बहार-ए-इरम बाँटने
हम से मंगतों में लुत्फ़-ओ-करम बाँटने
आज अपने पराए का ग़म बाँटने

आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए
आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए

मरहबा मरहबा मरहबा ! मरहबा मरहबा मरहबा !

ताजदार-ए-हरम, सय्यिद-ए-मुर्सलाँ
नूर-ए-हक़ में नहाने लगे दो-जहाँ
लाए तशरीफ़ सुल्तान-ए-कौन-ओ-मकाँ
दे रहे हैं ये जिब्रील दे कर अज़ाँ

आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए
आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए

मरहबा मरहबा मरहबा ! मरहबा मरहबा मरहबा !

रौशनी दीन-ए-फ़ितरत की लाई गई
राह इंसाँ को सीधी दिखाई गई
ज़ुल्मत-ए-ग़म जहाँ से मिटाई गई
हर किसी को ख़बर ये सुनाई गई

आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए
आ गए, आ गए, आ गए, नूर वाले नबी आ गए

मरहबा मरहबा मरहबा ! मरहबा मरहबा मरहबा !


नातख्वां:
मुहम्मद अश्फाक़ अत्तारी

Comments

Post a Comment

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)