ऐ हबीब अहमद-ए-मुज्तबा दिल-ए-मुब्तला का सलाम लो / Aye Habeeb Ahmad-e-Mujtaba Dil-e-Mubtala Ka Salam Lo

ऐ हबीब अहमद-ए-मुज्तबा ! दिल-ए-मुब्तला का सलाम लो
जो वफ़ा की राह में खो गया, उसी गुम-शुदा का सलाम लो

मैं तलब से बाज़ न आऊँगा, तू करम का हाथ बढ़ाए जा
जो तेरे करम से है आश्ना, उसी आश्ना का सलाम लो

कोई मर रहा है बहिश्त पर, कोई चाहता है नजात को
मैं तुझी को चाहूँ ख़ुदा करे, मेरी इस दुआ का सलाम लो

वो हुसैन जिस ने छिड़क के ख़ूँ, चमन-ए-वफ़ा को हरा किया
उसी जाँ-निसार का वास्ता के हर इक गदा का सलाम लो

यही रात-दिन है दुआ मेरी के मरुँ तो तेरे दयार में
यही मुद्द'आ-ए-हयात है, इसी मुद्द'आ का सलाम लो

तेरे आस्ताँ की तलाश में, तेरी जुस्तुजू के ख़याल में
जो लुटा चुका है मता-ए-दिल, उसी बे-नवा का सलाम लो

तेरा नूर हो मेरे सीने में, मिले लुत्फ़ मुझ को भी जीने में
मेरी हाज़री हो मदीने में, मेरी इस दुआ का सलाम लो

ये नज़र हमेशा झुकी रहे, तेरी याद दिल में बसी रहे
मेरे दिल की है यही इल्तिजा, मेरी इस हया का सलाम लो

तमाम औलिया के बुलंद सर हैं क़दम पे जिन के झुके हुए
उसी प्यारे ग़ौस का वास्ता के हर इक गदा का सलाम लो


ना'त-ख़्वाँ:
वासिफ़ रज़ा नूरी

Comments

Post a Comment

Most Popular

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

मेरा बादशाह हुसैन है | ऐसा बादशाह हुसैन है / Mera Baadshaah Husain Hai | Aisa Baadshaah Husain Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai