मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! / Main Sadqe Jaaun, Ghaus-e-Paak !

मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !
मैं वारी जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !

मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !

तेरे दर से है मँगतों का गुज़ारा या शह-ए-बग़दाद !
ये सुन कर मैं ने भी दामन पसारा या शह-ए-बग़दाद !

मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !

मेरी क़िस्मत का चमका दो सितारा या शह-ए-बग़दाद !
दिखा दो अपना चेहरा प्यारा प्यारा या शह-ए-बग़दाद !

मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !

इजाज़त दो कि मैं बग़दाद हाज़िर हो के फिर कर लूँ
तुम्हारे नीले गुम्बद का नज़ारा या शह-ए-बग़दाद !

मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !

करम मीरां ! मेरे उजड़े गुलिस्ताँ में बहार आए
ख़िज़ाँ का रुख़ फिरा दो अब ख़ुदारा ! या शह-ए-बग़दाद !

मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !

अगर-चे लाख पापी है, मगर अत्तार किस का है ?
तुम्हारा है, तुम्हारा है, तुम्हारा या शह-ए-बग़दाद !

मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक ! मैं सदक़े जाऊँ, ग़ौस-ए-पाक !

शायर:
मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरी

नातख्वां:
ख़लील अत्तारी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)