सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! / Sarkaar Ghaus-e-Aazam ! Sarkaar Ghaus-e-Aazam !

सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म !
इक बार नहीं कहना, सो बार ग़ौस-ए-आज़म !

सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म !

शजरा पहुँच रहा है बग़दाद तक हमारा
तुम हो हर इक वली का, हर पीर का किनारा
तुम से जुड़ा हुवा है हर तार ग़ौस-ए-आज़म !

सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म !

है ये करम तुम्हारा, जो चैन से जीते हैं
आराम से खाते हैं, आराम से पीते हैं
तुम हो तो कुछ नहीं है दुश्वार ग़ौस-ए-आज़म !

सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म !

था माँ का हुक़्म, बेटा ! सच बोलना हमेशा
मत झूट कहना, चाहे आ जाए कोई मौक़ा
फिर झूट कैसे कहते सरकार ग़ौस-ए-आज़म !

सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म !

कश्ती बचा के दे दी, मुर्दे जिला दिए हैं
ताक़त वो दी ख़ुदा ने, वो मर्तबे दिए हैं
ये जानता है सारा संसार ग़ौस-ए-आज़म !

सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म !

मैं हूँ बहुत पुराना मँगता तुम्हारे दर का
मैं ही नहीं हूँ बल्कि है ख़ानदान पूरा
ताहिर है हर करम का हक़दार ग़ौस-ए-आज़म !

सरकार ग़ौस-ए-आज़म ! सरकार ग़ौस-ए-आज़म !


नातख्वां:
ताहिर रज़ा रामपुरी

Comments

Post a Comment

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)