ये कहाँ लिखा है / Ye Kahan Likha Hai

जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है?
लाओ क़ुरआं में दिखाओ ! ये कहाँ लिखा है?

जिन के मीलाद पे जिब्रील लगाएं झंडें
उन का झंडा न लगाओ ! ये कहाँ लिखा है?

जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है?
लाओ क़ुरआं में दिखाओ ! ये कहाँ लिखा है?

जिन की महफ़िल में फ़रिश्ते भी अदब से आएं
उन की महफ़िल में न आओ ! ये कहाँ लिखा है?

जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है?
लाओ क़ुरआं में दिखाओ ! ये कहाँ लिखा है?

पानी आक़ा के वुज़ू का थे सहाबा पीते
पूछो असहाब से जाओ ! ये कहाँ लिखा है?

जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है?
लाओ क़ुरआं में दिखाओ ! ये कहाँ लिखा है?

चाँद-सूरज को इशारों पे चलाया जिस ने
उन को अपना सा बताओ ! ये कहाँ लिखा है?

जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है?
लाओ क़ुरआं में दिखाओ ! ये कहाँ लिखा है?

जिन के टुकड़ों से पला करते हैं दोनों आलम
उन का लंगर न खिलाओ ! ये कहाँ लिखा है?

जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है?
लाओ क़ुरआं में दिखाओ ! ये कहाँ लिखा है?

क़ासमी ! उन के लिए नात यही काफ़ी है
वो जो कहते हैं ये बताओ ! ये कहाँ लिखा है?

जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है?
लाओ क़ुरआं में दिखाओ ! ये कहाँ लिखा है?


नातख्वां:
मुहम्मद जुनैद हुसैनी और जावेद रहमानी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)