ये यहाँ लिखा है / Ye Yahan Likha Hai

हम नहीं लड़ने वाले, न ही झगड़ने वाले

जो हवालों से साबित है बात वो ही करते हैं
हक़ बात पे जीते हैं, हक़ बात पे मरते हैं

तुम जो कहते हो के मीलाद मनाना है ग़लत
लाओ फिर अपने हवालों से ही क़ाइल कर दो
कल इसी बात को ले कर के कहा था हमने
जश्न-ए-आक़ा न मनाओ ! ये कहाँ लिखा है

तुम जो कहते हो के, मिलाद कहाँ लिखा है ?
आओ हम तुम को बताएं, ये यहाँ लिखा है !

जश्न-ए-मीलाद है हक़ पर, ये यहाँ लिखा है
देखो क़ुरआन उठा कर, ये यहाँ लिखा है

उन की आमद पे लगाऊंगा मैं झंडे लेकिन
क्या किसी और ने भी झंडे लगाए इसी दिन !
आमिना कहती है, जन्नत से वो झंडे ले कर
आए जिब्रील ज़मीं पर, ये यहाँ लिखा है

जश्न-ए-मीलाद है हक़ पर, ये यहाँ लिखा है
देखो क़ुरआन उठा कर, ये यहाँ लिखा है

वो मुझे कहता है महफ़िल न सजाई जाए
ऐसी कुछ बात बताओ के वो ख़ुद भी आए
आओ महफ़िल में के आते हैं फ़रिश्ते इस में
देखो फ़रमान-ए-पयम्बर, ये यहाँ लिखा है

जश्न-ए-मीलाद है हक़ पर, ये यहाँ लिखा है
देखो क़ुरआन उठा कर, ये यहाँ लिखा है

किस लिए करते हैं हम ज़िक्र-ए-रसूल-ए-अकरम !
क्या कोई इस का हवाला भी है मेरे हमदम !
ख़ूब चर्चा करो नेअ'मत जो मिली है तुम को
देखो इरशाद-ए-मोअख़्ख़र, ये यहाँ लिखा है

जश्न-ए-मीलाद है हक़ पर, ये यहाँ लिखा है
देखो क़ुरआन उठा कर, ये यहाँ लिखा है

अक़्ल के अंधे को दो कोई जवाब ऐसा
रब के महबूब को वो कहता है ख़ुद के जैसा
अपने जैसा तू बताता है नबी को, सुन ले
उन सानी है न हम-सर, ये यहाँ लिखा है

जश्न-ए-मीलाद है हक़ पर, ये यहाँ लिखा है
देखो क़ुरआन उठा कर, ये यहाँ लिखा है

जो सवाल हम ने ए जावेद ! किए थे उन से
दे दिए उन के जुनैद ! हम ने हवाले सारे
उन को समझा दिया कह कर, ये यहाँ लिखा है

जश्न-ए-मीलाद है हक़ पर, ये यहाँ लिखा है
देखो क़ुरआन उठा कर, ये यहाँ लिखा है

बात पूछी थी यही साल-ए-गुज़िश्ता हम ने
क्या कोई आए जवाब और हवाले उन के ?
वो तो ला पाए न अब तक भी हवाले बेख़ुद !
तू ही कह दे उन्हें जा कर, ये यहाँ लिखा है

जश्न-ए-मीलाद है हक़ पर, ये यहाँ लिखा है
देखो क़ुरआन उठा कर, ये यहाँ लिखा है


शायर:
वसीम बेख़ुद माण्डलवी

नातख्वां:
मुहम्मद जुनैद हुसैनी और जावेद रहमानी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)