दुनिया में मुझे जो भी मिला, जितना मिला है / Duniya Mein Mujhe Jo Bhi Mila, Jitna Mila Hai

दुनिया में मुझे जो भी मिला, जितना मिला है
सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है

मेरी माँ ! प्यारी माँ ! मेरी माँ ! प्यारी माँ !

घुट्टी में मुझे मिदहत-ए-सरकार मिली है
होटों पे तभी सय्यिद-ए-आलम की सना है

सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है

मेरी माँ ! प्यारी माँ ! मेरी माँ ! प्यारी माँ !

दिन-रात ये वीरानों से वीरान थे मेरे
अब गुलशन-ए-उम्मीद का हर फूल खिला है

सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है

मेरी माँ ! प्यारी माँ ! मेरी माँ ! प्यारी माँ !

सुन्नी हूँ मैं चिश्ती हूँ, सना-ख़्वान-ए-नबी हूँ
क्या क्या मेरी तक़दीर में ख़ालिक़ ने लिखा है !

सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है

मेरी माँ ! प्यारी माँ ! मेरी माँ ! प्यारी माँ !

माँ-बाप के उट्ठे हुए हाथों की बदौलत
देखो मेरे मालिक ने मुझे कितना दिया है

सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है

मेरी माँ ! प्यारी माँ ! मेरी माँ ! प्यारी माँ !

याद आए वफ़ा माँ की तो बह जाते हैं आँसू
दर-अस्ल ये सरकार की सुन्नत से वफ़ा है

सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है

मेरी माँ ! प्यारी माँ ! मेरी माँ ! प्यारी माँ !

अजमल ! मैं हूँ सग सय्यिदा-ज़हरा के सगों का
दिल में मेरे हसनैन की अम्माँ की हया है

सब कुछ ये मेरी माँ की दुआओं का सिला है

मेरी माँ ! प्यारी माँ ! मेरी माँ ! प्यारी माँ !


नात-ख़्वाँ:
क़ारी शाहिद महमूद


Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)