कोई तो है जो निज़ाम-ए-हस्ती चला रहा है, वही ख़ुदा है / Koi To Hai Jo Nizaam-e-Hasti Chala Raha Hai, Wahi Khuda Hai

कोई तो है जो निज़ाम-ए-हस्ती चला रहा है, वही ख़ुदा है
दिखाई भी जो न दे, नज़र भी जो आ रहा है, वही ख़ुदा है

तलाश उस को न कर बुतों में, वो है बदलती हुई रुतों में
जो दिन को रात और रात को दिन बना रहा है, वही ख़ुदा है

वही है मशरिक़, वही है मग़रिब, सफ़र करें सब उसी की जानिब
हर आईने में जो अक्स अपना दिखा रहा है, वही ख़ुदा है

किसी को सोचों ने कब सराहा, वही हुवा जो ख़ुदा ने चाहा
जो इख़्तियार-ए-बशर पे पहरे बिठा रहा है, वही ख़ुदा है

नज़र भी रखे, समाअ'तें भी, वो जान लेता है निय्यतें भी
जो ख़ाना-ए-ला-शऊर में जगमगा रहा है, वही ख़ुदा है

किसी को ताज-ए-वक़ार बख़्शे, किसी को ज़िल्लत की ग़ार बख़्शे
जो सब के माथे पे मोहर-ए-क़ुदरत लगा रहा है, वही ख़ुदा है

सफ़ेद उस का, सियाह उस का, नफ़स नफ़स है गवाह उस का
जो शो'ला-ए-जाँ जला रहा है, बुझा रहा है, वही ख़ुदा है


शायर:
मुज़फ़्फ़र वारसी
koi to hai jo nizam e hasti chala raha hai lyrics in hindi, wohi khuda hai lyrics in hindi,koi to hai jo nizame hasti in hindi, naat lyrics in hindi,nijam e hasti,nijame hasti, lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui,

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)