मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ | मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! / Mujh Pe Maula Ka Karam Hai Un Ki Naatein Padhta Hun | Main Sadqe, Ya Rasoolallah !

स़ल्ले अ़ला नबिय्येना, स़ल्ले अ़ला मुह़म्मदिन
स़ल्ले अ़ला शफ़ीएना, स़ल्ले अ़ला मुह़म्मदिन

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

धूम उन की नात-ख़्वानी की मचाते जाएँगे
'या रसूलल्लाह' का ना'रा लगाते जाएँगे

नात-ख़्वानी मौत भी हम से छुड़ा सकती नहीं
क़ब्र में भी मुस्तफ़ा के गीत गाते जाएँगे

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ

कितना बड़ा है मुझ पे ये एहसान-ए-मुस्तफ़ा
कहते हैं लोग मुझ को सना-ख़्वान-ए-मुस्तफ़ा

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ

तेरे बख़्शिश पास अपने कुछ नहीं इस के सिवा
उम्र भर नातें सुनेंगे और सुनाते जाएँगे

नात-ख़्वानी का नशा नस नस में ऐसा छा गया
क़ब्र में भी गीत, उबैद ! हम मुस्तफ़ा के गाएँगे

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

कोई गुफ़्तुगू हो लब पर तेरा नाम आ गया है
तेरा ज़िक्र करते करते ये मक़ाम आ गया है

जिसे पी के शैख़ साअ'दी 'बलग़ल उ़ला' पुकारें

बलग़ल उ़ला बिकमालिहि, कशफ-द्दुजा बिजमालिहि
हसुनत जमीउ़ ख़िसालिहि, स़ल्लू अ़लयहि व आलिहि

जिसे पी के शैख़ साअ'दी 'बलग़ल उ़ला' पुकारें
मेरे दस्त-ए-ना-तवाँ में वही जाम आ गया है

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ

जितना दिया सरकार ने मुझ को, उतनी मेरी औक़ात नहीं
ये तो करम है उन का वर्ना मुझ में तो ऐसी बात नहीं

ग़ौर तो कर, सरकार की तुझ पर कितनी ख़ास इ'नायत है
कौसर ! तू है उन का सना-ख़्वाँ, ये मा'मूली बात नहीं

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

तेरा वस्फ़ बयाँ हो किस से, तेरी कौन करेगा बड़ाई
इस गर्द-ए-सफ़र में गुम है जिब्रील-ए-अमीं की रसाई

रज़ा ! ख़ुद साहिब-ए-क़ुरआँ है मद्दाह-ए-हुज़ूर
तुझ से कब मुमकिन है फिर मिदहत रसूलुल्लाह की

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

ग़म नहीं छोड़ दे ये सारा ज़माना मुझ को
मेरे आक़ा तो हैं सीने से लगाने के लिए

बख़्श दी नात की दौलत मेरे आक़ा ने मुझे
कितना प्यारा है वसीला सरकार को पाने के लिए

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ

सीने में भरा है तेरी नातों का ख़ज़ाना
आ'लम में लुटाता हूँ कमाई तेरे दर की

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

सदाएँ दुरूदों की आती रहेंगी, जिन्हें सुन के दिल शाद होता रहेगा
ख़ुदा अहल-ए-सुन्नत को आबाद रखे, मुहम्मद का मीलाद होता रहेगा

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

अब के बरस भी होंटों पे उन की सना रही
अब के बरस भी वज्द में घर की फ़ज़ा रही

अब के बरस भी मदह के खिलते रहे गुलाब
अब के बरस भी किश्त-ए-दिल-ओ-जाँ सिवा रही

अब के बरस भी लब पे तराना था नात का
अब के बरस भी चार-सू महकी सबा रही

अब के बरस भी शहर-ए-सुख़न में थी रौनक़ें
अब के बरस भी रक़्स में मेरी सदा रही

अब के बरस भी शेर-ओ-सुख़न से थी दोस्ती
अब के बरस भी, दोस्तो ! हम्द-ओ-सना रही

अब के बरस भी तज़्किरा-ए-मुस्तफ़ा रहा
अब के बरस भी गुफ़्तुगू स़ल्ले अ़ला रही

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

आवाज़, उबैद ! तेरी ब-फ़ैज़ान-ए-नात ही
सीनों में आशिक़ान-ए-नबी के उतर गई

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ
दामन अपना रब की रहमत से मैं हर दम भरता हूँ

मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !
मैं सदक़े, या रसूलल्लाह ! मैं सदक़े, या हबीबल्लाह !

मुझ पे मौला का करम है उन की नातें पढ़ता हूँ

नात-ख़्वाँ:
ओवैस रज़ा क़ादरी
Mujh Pe Maula Ka Karam Hai Unki Naatein Padhta Hoon Lyrics in Hindi, Mujh Pe Maula Ka Karam Hai Naat Lyrics, Main Sadqe Ya Rasoolallah Lyrics in Hindi, mujhpe mujpe muj pe mola mawla moula he un ki inki in ki natein naaten naate nate parta parhta padta hu hoo hun hoon men me sadke sadqe ya rasoolullah rasool allah rasulallah rasul allah habiballah habeeballah habib allah habeeb allah daman daaman apna rab ki rabki rahmat rehmat rahemat se main har dam hardam bharta lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात हिंदी में लिखी हुई, नात शरीफ की किताब हिंदी में, आला हजरत की नात शरीफ lyrics, हिंदी नात

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)