हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो ! / Hashr Mein Phir Milenge Mere Dosto !

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !
बस यही है मक़ाम आख़री आख़री

ज़िंदगी ने जहाँ तक वफ़ा की, रही
चल दिए अब सलाम आख़री आख़री

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !

कहना सब जीते जी के हैं शिकवे-गिले
आज से ख़त्म दुनिया के सब सिलसिले
शम्अ' ढलने को है, दम निकलने को है
अब है क़िस्सा तमाम आख़री आख़री

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !

मुझ को नहला के पहना दिए हैं कफ़न
रो चुके मिलके माँ-बाप, भाई-बहन
मौत भी दोस्तो ! आज हैरत में है
हो चुका एहतिमाम आख़री आख़री

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !

ख़ुश्बुओं में कफ़न को बसाने लगे
मेरी मय्यत को दुल्हन बनाने लगे
दोस्तो ! अब उठाओ जनाज़ा मेरा
हो चुका इंतिज़ाम आख़री आख़री

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !

मुझ को ज़ेर-ए-ज़मीं यार दफ़ना गए
किस क़दर संग-दिल हो के फ़रमा गए
दोस्तो ! चैन की नींद सोते रहो
बस यही है मक़ाम आख़री आख़री

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !

कैसी दुनिया है यारो ! गज़ब रे गज़ब !
चंद दिनों में यहाँ भूल जाते हैं सब !
जिस बहाने मेरी याद आ जाए तो
पढ़ लेना ये कलाम आख़री आख़री

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !

अलविदाअ' अलविदाअ' दोस्तो ! मैं चला
हो चुका मेरा काम आख़री आख़री

हश्र में फिर मिलेंगे मेरे दोस्तो !


नात-ख़्वाँ:
मुज़फ़्फ़र रज़ा
Hashr me fir milenge mere dosto lyrics,hasr me fir milege mere dosto lyrics, aakhri aakhri, akhri, lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, nasheed lyrics, hamd lyrics, qawwali lyrics, manqabat lyrics,

Comments

  1. माशाअल्लाह

    ReplyDelete
  2. Mashallah bahot khubsurat naat dil ko chu dene wala hai bhai jaan

    ReplyDelete

Post a Comment

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)