मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है, मेरा नबी मेरा ईमान है / Mustafa Ki Sab Se Unchi Shaan Hai, Mera Nabi Mera Imaan Hai

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है

मेरे सिद्दीक़-ओ-उमर, उस्मां-अली
चारों ही हक़ पर हैं यारान-ए-नबी
चार यारों का यही ना'रा रहा
मेरा तो सब कुछ है बस मेरा नबी
हर सहाबी का यही एलान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


मुस्तफ़ा की आँख का तारा अली
जान-ओ-दिल से है हमें प्यारा अली
अहल-ए-हक़ की महफ़िलों में आज भी
गूँजता है हर तरफ़ ना'रा 'अली'
मुर्तज़ा तो मुस्तफ़ा की जान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


आँख से अश्क़-ए-वफ़ा बहते रहे
ज़ालिमों के ज़ुल्म भी सहते रहे
मुस्तफ़ा के इश्क़ में हज़रत बिलाल
या नबी ! या मुस्तफ़ा ! कहते रहे
ये बिलाली इश्क़ का फ़रमान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


इश्क़ यूँ अपना लिया सिद्दीक़ ने
मुस्तफ़ा को पा लिया सिद्दीक़ ने
आँच न आए नबी पर इस लिए
साँप से डसवा लिया सिद्दीक़ ने
आशिक़-ए-सादिक़ की ये पहचान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


ख़्वाब-ए-आसार-ए-तरक़्क़ी तोड़िए
चाँद पर जाने की बातें छोड़िए
चाँद जिन के इक इशारे पर चले
उस नबी से अपना रिश्ता जोड़िए
चाँद भी इस चाँद पर क़ुर्बान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


पीर-ए-कामिल मुर्शिदी अत्तार ने
दावत-ए-इस्लामी का तोहफ़ा दिया
मदनी चैनल देखते ही देखते
घर का घर सारा नमाज़ी बन गया
आक़ा की सुन्नत का ये फ़ैज़ान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


माँ ने बचपन में हमें सिखला दिया
आक़ा की सुन्नत कभी न छोड़ना
कोई ग़म हो, कैसे भी हालात हों
बारह्वीं और ग्यारह्वीं न छोड़ना
इन के सदक़े ज़िंदगी आसान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


हो सदाक़त का हुनर गुफ़्तार में
रौशनी पैदा करो किरदार में
हो चमक ईमान में, कातिब ! वही
जो चमक थी हैदरी तलवार में
मुस्तफ़ाई की यही पहचान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है
मेरा नबी मेरा ईमान है


नात-ख़्वाँ:
हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी - ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरी - मुहम्मद हस्सान रज़ा क़ादरी
Mera Nabi Mera Imaan Hai lyrics in Hindi, Mustafa Ki Sabse Unchi Shaan Hai Lyrics in Hindi, imaan mara hain sab se onchi oonchi uchi shan lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात हिंदी में लिखी हुई, नात शरीफ की किताब हिंदी में, आला हजरत की नात शरीफ lyrics, हिंदी नात

Comments

Post a Comment

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)