ईदे मीलादुन्नबी है दिल बड़ा मसरूर है / Eid e Miladunnabi Hai Dil Bada Masroor Hai

ईदे मीलादुन्नबी है दिल बड़ा मसरूर है
हर तरफ है शादमानी, रन्जो-ग़म काफूर है

इस तरफ जो नूर है तो उस तरफ भी नूर है
ज़र्रा ज़र्रा सब जहां का नूर से मा'मूर है

हर मलक है शादमां खुश आज हर इक हूर है
हां ! मगर शैतान मअ रु-फक़ा बड़ा रन्जूर है

आमदे सरकार से ज़ुल्मत हुई काफूर है
क्या ज़मीं क्या आसमां हर सम्त छाया नूर है

जश्ने-मीलादुन्नबी है क्यूं न झूमें आज हम
मुस्कुराती हैं बहारें सब फ़ज़ा पुरनूर है

आमिना तुझ को मुबारक शाह की मीलाद हो
तेरा आँगन नूर, तेरा घर का घर सब नूर है

ग़मज़दो ! तुम को मुबारक, ग़म ग़लत हो जाएंगे
आ गया वो जिस के सदक़े हर बला काफूर है

आज दीवाने मदीने के सभी हैं शादमां
मीठे आक़ा की विलादत से हर इक मसरूर है

वो पिला मय अहले-महशर देखते ही बोल उठें
आ गया अत्तार देखो इश्क़ में मख़्मूर है

शायर:
मुहम्मद इलयास अत्तार क़ादरी

Comments

Post a Comment

Most Popular

पुकारो या रसूलल्लाह | तुम भी कर के उन का चर्चा अपने दिल चमकाओ / Pukaro Ya Rasoolallah | Pukaro Ya Rasool Allah | Tum Bhi Kar Ke Unka Charcha Apne Dil Chamkao

जश्न-ए-आमद-ए-रसूल अल्लाह ही अल्लाह | बीबी आमिना के फूल अल्लाह ही अल्लाह / Jashn-e-Amad-e-Rasool Allah Hi Allah | Bibi Amina Ke Phool Allah Hi Allah

फ़लक के नज़ारो ज़मीं की बहारो | हुज़ूर आ गए हैं / Falak Ke Nazaro Zameen Ki Baharo | Huzoor Aa Gaye Hain

चारों तरफ़ नूर छाया | आक़ा का मीलाद आया / Chaaron Taraf Noor Chhaya | Aaqa Ka Milad Aaya

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

गली गली सज गई शहर शहर सज गया | जो आमिना के लाल का मीलाद करेंगे / Gali Gali Saj Gai Shahar Shahar Saj Gaya | Jo Amina Ke Laal Ka Milad Karenge (Part 1 | Part 2)

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

हम ने आँखों से देखा नहीं है मगर उन की तस्वीर सीने में मौजूद है | उन का जल्वा तो सीने में मौजूद है / Hum Ne Aankhon Se Dekha Nahin Hai Magar Unki Tasweer Seene Mein Maujood Hai | Un Ka Jalwa To Seene Mein Maujood Hai