तू कुजा मन कुजा / Tu Kuja Man Kuja

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

बलग़ल उ़ला बिकमालिहि, कशफ-द्दुजा बिजमालिहि
हसुनत जमीउ़ खि़सालिहि, स़ल्लू अ़लयहि व आलिहि

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

तू अमीर-ए-हरम, मैं फ़क़ीर-ए-अ'जम
तेरे गुन और ये लब, मैं तलब ही तलब
तू अता ही अता !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

इल्हाम जामा है तेरा, क़ुरआँ अमामा है तेरा
मिम्बर तेरा अर्श-ए-बरीं, या रहमतल-लिल-आ'लमीन !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

तू हक़ीक़त है, मैं सिर्फ़ एहसास हूँ
तू समुंदर, मैं भटकी हुई प्यास हूँ
मेरा घर ख़ाक पर और तेरी रह-गुज़र
सिद्रतुल-मुंतहा !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

ख़ैरुल-बशर रुत्बा तेरा, आवाज़-ए-हक़ ख़ुत्बा तेरा
आफ़ाक़ तेरे सामईन, या रहमतल-लिल-आ'लमीन !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

डगमगाऊँ जो हालात के सामने
आए तेरा तसव्वुर मुझे थामने
मेरी ख़ुश-क़िस्मती, मैं तेरा उम्मती
तू जज़ा, मैं रिज़ा !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

अल्लाहुम्म स़ल्लि अ़ला सय्यिदिना मुह़म्मदिन
अल्लाहुम्म स़ल्लि अ़ला सय्यिदिना मुह़म्मदिन

साहिब-ए-ताज वो, शाह-ए-मेअ'राज वो
शह-सवार-ए-बुराक़-ओ-अमीर-ए-अ'लम
दाफ़े-ए-हर-बला, दाफ़े-ए-हर-वबा
दाफ़े-ए-क़हत-ओ-ग़म, दाफ़े-ए-रंज-ओ-अलम

दाफ़े-ए-रंज-ओ-अलम, दाफ़े-ए-रंज-ओ-अलम

मेरे आक़ा, सफ़-ए-अम्बिया के इमाम
नाम पर जिन के लाज़िम दुरूद-ओ-सलाम

लाज़िम दुरूद-ओ-सलाम, लाज़िम दुरूद-ओ-सलाम

सब से औला व आ’ला हमारा नबी
सब से बाला व वाला हमारा नबी
अपने मौला का प्यारा हमारा नबी
दोनों अ़ालम का दूल्हा हमारा नबी

वो है हमारा नबी, वो है हमारा नबी

कौन देता है देने को मुँह चाहिए
देने वाला है सच्चा हमारा नबी

सच्चा हमारा नबी, सच्चा हमारा नबी

तू कुजा, मन कुजा ! मुस्तफ़ा ! मुजतबा !
ख़ातिमुल-मुर्सलीन ! या रहमतल-लिल-आ'लमीन !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

तू है एहराम-ए-अनवार बाँधे हुए
मैं दुरूदों की दस्तार बाँधे हुए
का'बा-ए-इश्क़ तू, मैं तेरे चार-सू
तू असर, मैं दुआ !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !

दूरियाँ सामने से जो हटने लगें
जालियों से निगाहें लिपटने लगें
आँसुओं की ज़बाँ हो मेरी तर्जुमाँ
दिल से निकले सदा !

तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !
तू कुजा, मन कुजा ! तू कुजा, मन कुजा !


शायर:

मुज़फ़्फ़र वारसी


नात-ख़्वाँ:
ओवैस रज़ा क़ादरी
tu kuja man kuja lyrics in hindi, tu kuja man kuja lyrics owais qadri,tu haqeeqat hai main sirf ehsaas hoon lyrics in hindi, tu amire haram lyrics in hindi, tu kuja man kuja full naat lyrics in hindi, lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात हिंदी में लिखी हुई, नात शरीफ की किताब हिंदी में, आला हजरत की नात शरीफ lyrics, हिंदी नात

Comments

Post a Comment

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana