आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम / Aap Par Lakho Durood Aur Aap Par Lakho Salam

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

है लबे ई़सा से जां बख़्शी निराली हाथ में
संगरेज़े पाते हैं शीरीं मक़ाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

जूदे-शाहे-कौसर अपने प्यासों का जूया है आप
क्या अ़जब उड़ कर जो आजाए पियाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

मालिके कौनैन हैं गो पास कुछ रखते नहीं
दो जहां की ने’मतें हैं इन के ख़ाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

हर ख़त़े कफ़ है यहां ऐ दस्ते बैज़ाए कलीम
मोज-ज़न दरिया ए नूरे बे मिसाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

जिस ने बैअ़त की बहारे ह़ुस्न पर क़ुरबां रहा
हैं लकीरें नक़्श तस्ख़ीरे जमाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

दस्त-गीरे हर दो अ़ालम कर दिया सिब्त़ैन को
ऐ मैं क़ुरबां जाने जां अंगुश्त क्या ली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

काश ! हो जाऊं लबे कौसर मैं यूं वारफ़्ता होश
ले के उस जाने करम का ज़ैल अ़ाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

आंख मह़्‌वे जल्व-ए-दीदार दिल पुर जोशे वज्द
लब पे शुक्रे बख़्शिशे-साक़ी पियाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

ह़श्र में क्या क्या मज़े वारफ़्तगी के लूं रज़ा
लौट जाऊं पा के वोह दामाने अ़ाली हाथ में

आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम
आप पर लाखो दुरूद और आप पर लाखो सलाम

शायर:
इमाम अहमद रज़ा खान

नातख्वां:
ओवैस रज़ा क़ादरी

Comments

Post a Comment

Most Popular

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

मुस्तफ़ा, जान-ए-रहमत पे लाखों सलाम (मुख़्तसर) / Mustafa, Jaan-e-Rahmat Pe Laakhon Salaam (Short)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al-Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

हम ने आँखों से देखा नहीं है मगर उन की तस्वीर सीने में मौजूद है | उन का जल्वा तो सीने में मौजूद है / Hum Ne Aankhon Se Dekha Nahin Hai Magar Unki Tasweer Seene Mein Maujood Hai | Un Ka Jalwa To Seene Mein Maujood Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)