या इलाही ! हर जगह तेरी अता का साथ हो / Ya Ilahi ! Har Jagah Teri Ata Ka Saath Ho

या इलाही ! हर जगह तेरी अ़त़ा का साथ हो
जब पड़े मुश्किल, शह-ए-मुश्किल-कुशा का साथ हो

या इलाही ! भूल जाऊँ नज़्अ' की तकलीफ़ को
शादी-ए-दीदार-ए-ह़ुस्न-ए-मुस्त़फ़ा का साथ हो

या इलाही ! गोर-ए-तीरा की जब आए सख़्त रात
उन के प्यारे मुँह की सुब्ह़-ए-जाँ-फ़िज़ा का साथ हो

या इलाही ! जब पड़े मह़शर में शोर-ए-दार-ओ-गीर
अम्न देने वाले प्यारे पेशवा का साथ हो

या इलाही ! जब ज़बानें बाहर आएँ प्यास से
साह़िब-ए-कौसर, शह-ए-जूद-ओ-अ़त़ा का साथ हो

या इलाही ! सर्द-मेहरी पर हो जब ख़ुर्शीद-ए-ह़श्र
सय्यिद-ए-बे-साया के ज़िल्ल-ए-लिवा का साथ हो

या इलाही ! गर्मी-ए-मह़शर से जब भड़कें बदन
दामन-ए-मह़बूब की ठंडी हवा का साथ हो

या इलाही ! नामा-ए-आ’माल जब खुलने लगें
ऐ़ब-पोश-ए-ख़ल्क़, सत्तार-ए-ख़त़ा का साथ हो

या इलाही ! जब बहें आँखें ह़िसाब-ए-जुर्म में
उन तबस्सुम-रेज़ होंटों की दुअ़ा का साथ हो

या इलाही ! जब ह़िसाब-ए-ख़ंद-ए-बे-जा रुलाए
चश्म-ए-गिर्यान-ए-शफ़ी-ए़-मुर्तजा का साथ हो

या इलाही ! रंग लाएँ जब मेरी बे-बाकियाँ
उन की नीची नीची नज़रों की ह़या का साथ हो

या इलाही ! जब चलूँ तारीक राह-ए-पुल-सिरात़
आफ़्ताब-ए-हाशिमी नूरुल-हुदा का साथ हो

या इलाही ! जब सर-ए-शमशीर पर चलना पड़े
'रब्बे सल्लिम' कहने वाले ग़म-जु़दा का साथ हो

या इलाही ! जो दुअ़ाए नेक मैं तुझ से करूँ
क़ुदसियों के लब से आमीं रब्बना का साथ हो

या इलाही ! जब रज़ा ख़्वाब-ए-गिराँ से सर उठाए
दौलत-ए-बेदार-ए-इ़श्क़-ए-मुस्त़फा का साथ हो


शायर:
इमाम अहमद रज़ा खान बरेलवी
ya ilahi har jagah lyrics in hindi, ya ilahi har jagah teri ata ka sath ho hindi lyrics in hindi,jab pade mushkil shahe mushkil kusha ka sath ho lyric, shah e mushkil kusha,jaga lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात हिंदी में लिखी हुई, नात शरीफ की किताब हिंदी में, आला हजरत की नात शरीफ lyrics, हिंदी नात

Comments

  1. سبحان اللہ
    मेरे आला हजरत की क्या बात है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Beshak koi misaal nhi ��

      Delete
  2. Wadi raza ki kohe himala raza ka, jis samt dekhiye wo ilaqa raza ka........

    ReplyDelete
  3. Koi dip se is kalaam ko padh le to ye uski bakhshish ka zariya ban jaye

    ReplyDelete
  4. Masha allah kya baat hai mere raza ki.... ❤❤

    ReplyDelete

Post a Comment

Most Popular

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain (All Versions)

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

हम ने आँखों से देखा नहीं है मगर उन की तस्वीर सीने में मौजूद है | उन का जल्वा तो सीने में मौजूद है / Hum Ne Aankhon Se Dekha Nahin Hai Magar Unki Tasweer Seene Mein Maujood Hai | Un Ka Jalwa To Seene Mein Maujood Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al-Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer

मुस्तफ़ा, जान-ए-रहमत पे लाखों सलाम (मुख़्तसर) / Mustafa, Jaan-e-Rahmat Pe Laakhon Salaam (Short)

कोई दुनिया-ए-अता में नहीं हमता तेरा | तज़मीन - वाह ! क्या जूद-ओ-करम है, शह-ए-बतहा ! तेरा / Koi Duniya-e-Ata Mein Nahin Hamta Tera | Tazmeen of Waah ! Kya Jood-o-Karam Hai, Shah-e-Bat.ha ! Tera

ज़िंदगी ये नहीं है किसी के लिए | वल्लाह वल्लाह / Zindagi Ye Nahin Hai Kisi Ke Liye | Wallah Wallah

जहाँ-बानी अता कर दें भरी जन्नत हिबा कर दें | मुनव्वर मेरी आँखों को मेरे शम्सुद्दुहा कर दें / Jahan-bani Ata Kar Den Bhari Jannat Hiba Kar Den | Muanawwar Meri Aankhon Ko Mere Shamsudduha Kar Den