बख़्त-ए-ख़ुफ़्ता ने मुझे रोज़े पे जाने न दिया / Bakht-e-Khufta Ne Mujhe Roze Pe Jaane Na Diya

बख़्त-ए-ख़ुफ़्ता ने मुझे रोज़े पे जाने न दिया
चश्म-ओ-दिल सीने कलेजे से लगाने न दिया

आह क़िस्मत ! मुझे दुनिया के ग़मों ने रोका
हाए तक़दीर ! के तयबा मुझे जाने न दिया

पाँव थक जाते अगर, पाँव बनाता सर को
सर के बल जाता मगर ज़ोअ'फ़ ने जाने न दिया

सर तो सर जान से जाने की मुझे हसरत है
मौत ने हाए ! मुझे जान से जाने न दिया

हाल-ए-दिल खोल के दिल आह ! अदा कर न सका
इतना मौक़ा ही मुझे मेरी क़ज़ा ने न दिया

मेरे आ'माल का बदला तो जहन्नम ही था
मैं तो जाता मुझे सरकार ने जाने न दिया

मेरे आ'माल-ए-सियाह ने किया जीना दूभर
ज़हर खाता, तेरे इर्शाद ने खाने न दिया

और चमकती सी ग़ज़ल कोई पढ़ो, ए नूरी !
रंग अपना अभी जमने शोअ'रा ने न दिया


शायर:
मौलाना मुस्तफ़ा रज़ा खान नूरी

नातख्वां:
असद रज़ा अत्तारी


Comments

Post a Comment

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)