ADVERTISEMENT

हसरत कहे आँखों की और दिल कहे मस्ताना | तज़मीन - बे-ख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Hasrat Kahe Aankhon Ki Aur Dil Kahe Mastaana | Tazmeen of Be-Khud Kiye Dete Hain Andaaz-e-Hijabana

हसरत कहे आँखों की और दिल कहे मस्ताना
दीवाने की आहों को क्या ठीक है तड़पाना !
मुश्किल हुआ जाता है जज़्बात को समझाना
बे-ख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना
आ दिल में तुझे रख लूँ, ए जल्वा-ए-जानाना !

चौदह सौ बरस पहले छलका था जो पैमाना
बग़दाद में, कलियर में उस का है नशा-ख़ाना
कहते हैं सभी तेरा है काम करीमाना
इतना तो करम करना, ए नर्गिस-ए-मस्ताना !
जब जान लबों पर हो, तुम सामने आ जाना

बे-बस को यतीमों को सीने से लगाया है
दुनिया ने गिराया था, आक़ा ने उठाया है
कहता हुआ इक आशिक़ दरबार में आया है
दुनिया में मुझे तुम ने जब अपना बनाया है
महशर में भी कह देना ये है मेरा दीवाना

ए याद-ए-नबी ! तेरा ग़म हँस के पीए जाऊँ
वो दिन न कभी आए, बिन तेरे जिए जाऊँ
हर हाल में इक तेरा बस नाम लिए जाऊँ
क्या बात हो महशर में, मैं शिकवे किए जाऊँ
वो हँस के कहे जाएँ दीवाना है दीवाना

कुछ ऐसी सलासत से उल्फ़त से मिले आँखें
मग़्मूम मेरे दिल का क़ासिद यूँ बने आँखें
दरबार में आक़ा के हर हाल कहें आँखें
जी चाहता है दे दूँ तोहफ़े में उन्हें आँखें
दर्शन का तो दर्शन हो, नज़राने का नज़राना

बटते हैं ज़मीं पर जो सदक़े हैं इसी दर के
अफ़लाक पे रौशन वो ज़र्रे हैं इसी दर के
हासिल है मुझे जो कुछ रुत्बे हैं इसी दर के
बेदम ! तेरी क़िस्मत में सज्दे हैं इसी दर के
छूटा है न छूटेगा संग-ए-दर-ए-जानाना

जिस से थी ख़िरद 'आजिज़ वो 'इश्क़ ने कहलाई
ये मुफ़्ती-ए-आज़म ने है बात भी समझाई
की, नूर ! फ़हम वालों ने इस की पज़ीराई
संग-ए-दर-ए-जानाँ पर करता हूँ जबीं-साई
सज्दा न समझ, नजदी ! सर देता हूँ नज़राना


कलाम:
बेदम शाह वारसी

तज़मीन:

ग़ुलाम नूर-ए-मुजस्सम

नात-ख़्वाँ:
ग़ुलाम नूर-ए-मुजस्सम - शुऐब रज़ा वारसी
Hasrat Kahe Aankhon Ki Aur Dil Kahe Mastana Naat Lyrics in Hindi, Tazmeen of Bekhud Kiye Dete Hain Lyrics in Hindi, hasarat aakhon aakho aankho or masatana mastaana masataana hashrat hasharat lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात हिंदी में लिखी हुई, नात शरीफ की किताब हिंदी में, आला हजरत की नात शरीफ lyrics, हिंदी नात

Comments

  1. Masha allah kya khoob tazmeen likha noor e mujassam sahab ne Masha allah

    ReplyDelete
  2. Mashaallah dil khush ho gya mashaallah

    ReplyDelete

Post a Comment

Most Popular

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

मीराँ वलियों के इमाम / Meeran Waliyon Ke Imam

इमदाद कुन इमदाद कुन या ग़ौस-ए-आज़म दस्तगीर / Imdad Kun Imdad Kun Ya Ghaus-e-Azam Dastagir | Imdad Kun Imdad Kun Ya Ghous-e-Azam Dastagir

सरकार-ए-ग़ौस-ए-आज़म नज़र-ए-करम ख़ुदारा / Sarkar-e-Ghaus-e-Azam Nazar-e-Karam Khudara

फ़ासलों को ख़ुदारा मिटा दो | जालियों पर निगाहें जमी हैं / Faslon Ko Khudara Mita Do | Jaliyon Par Nigahen Jami Hain

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

क़ादरी आस्ताना सलामत रहे | मुस्तफ़ा का घराना सलामत रहे / Qadri Aastana Salamat Rahe | Qadri Astana Salamat Rahe | Mustafa Ka Gharana Salamat Rahe

ख़ुदा के फ़ज़्ल से हम पर है साया ग़ौस-ए-आज़म का / Khuda Ke Fazl Se Hum Par Hai Saya Ghous-e-Azam Ka

आस्ताँ है ये किस शाह-ए-ज़ीशान का मरहबा मरहबा / Aastan Hai Ye Kis Shah-e-Zeeshan Ka Marhaba Marhaba

मेरे ग्यारहवीं वाले पीर ग़ौस-ए-आज़म दस्तगीर / Mere Gyarahwin Wale Peer Ghaus-e-Azam Dastgeer | Mere Gyarvi Wale Peer Ghous-e-Azam Dastgeer