ADVERTISEMENT

वही फ़ातिमा है वही फ़ातिमा है / Wahi Fatima Hai Wahi Fatima Hai

नबी ने जिसे दिल का टुकड़ा कहा है
वही फ़ातिमा है, वही फ़ातिमा है

ज़माना कहाँ उस का समझेगा रुत्बा
खड़े जिस की आमद पे होते थे आक़ा
लक़ब जिस को ख़ातून-ए-जन्नत मिला है
वही फ़ातिमा है, वही फ़ातिमा है

उसी से सियादत के महके चमन हैं
उसी के तो बेटे हुसैन-ओ-हसन हैं
कि शौहर भी जिस का वो शेर-ए-ख़ुदा है
वही फ़ातिमा है, वही फ़ातिमा है

किया ज़िक्र पर्दे का जब फ़ातिमा ने
तो ख़ुद रूह उस की निकाली ख़ुदा ने
अँधेरे में जिस का जनाज़ा उठा है
वही फ़ातिमा है, वही फ़ातिमा है

किसी से शिकायत न होंटों पे शिकवे
हुए जितने फ़ाक़े, किए उतने सज्दे
वो जिस ने फ़क़ीरों को फिर भी दिया है
वही फ़ातिमा है, वही फ़ातिमा है

जो सरदार है जन्नती औरतों की
उसी से है 'इज़्ज़त हमारे घरों की
ज़फ़र बज़्मी ! हर बेटी जिस पर फ़िदा है
वही फ़ातिमा है, वही फ़ातिमा है


शायर:
ज़फ़र बज़्मी

ना'त-ख़्वाँ:
इस्लाम बरकाती





nabi ne jise dil ka Tuk.Da kaha hai
wahi faatima hai, wahi faatima hai

zamaana kahaa.n us ka samjhega rutba
kha.De jis ki aamad pe hote the aaqa
laqab jis ko KHaatoon-e-jannat mila hai
wahi faatima hai, wahi faatima hai

usi se siyaadat ke mehke chaman hai.n
usi ke to beTe husain-o-hasan hai.n
ki shauhar bhi jis ka wo sher-e-KHuda hai
wahi faatima hai, wahi faatima hai

kiya zikr parde ka jab faatima ne
to KHud rooh us ki nikaali KHuda ne
andhere me.n jis ka janaaza uTha hai
wahi faatima hai, wahi faatima hai

kisi se shikaayat na honTo.n pe shikwe
hue jitne faaqe, kiye utne sajde
wo jis ne faqeero.n ko phir bhi diya hai
wahi faatima hai, wahi faatima hai

jo sardaar hai jannati aurato.n ki
usi se hai 'izzat hamaare gharo.n ki
Zafar Bazmi ! har beTi jis par fida hai
wahi faatima hai, wahi faatima hai


Poet:
Zafar Bazmi

Naat-Khwaan:
Islam Barkati

Comments