मस्जिदें बुलाती हैं / Masjiden Bulati Hain

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

रब की बन्दगी कर के तुम फ़लाह पाओगे
हर अज़ान में तुमको नुसरतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

नग़्मा-ए-अज़ां का ये मुख़्तसर तआरुफ़ है
तुमको दीनो-दुनियां की शौकतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

ख़ुल्द की तलब की थी खूब तुमने रमज़ां में
आओ आके ले लो तुम, जन्नतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

मग़फ़िरत की ख़ातिर तुम रोए गिड़गिड़ाए थे
अब न मुँह को फेरो तुम, बख़्शिशें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

मालो-ज़र के चक्कर में रब को भूल बैठे हो
सर को रख दो सजदे में, नेअमतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

जो भी चाहिये तुम को सब यहां से पाओगे
ख़ालिक़े-दो आलम की क़ुर्बतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

मस्जिदों को छोड़ा तो सब ही छूट जाएगा
रब के बन्दो ! आ जाओ अज़मतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

चाहती है ये दुनियां मोमिनो की रुसवाई
मस्जिदों में आओ तुम, इज़्ज़तें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

आफ़ियत तुम्हें बढ़कर ख़ुद पनाह में ले लेगी
आओ अमन की तुमको सरहदें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

सब अता किया रब ने फिर भी तुम परेशां हो
तुम नमाज़ को आओ, बरकतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

ज़िन्दगी के लम्हों का लुत्फ़ है इबादत में
आओ ज़िंदगानी की लज़्ज़तें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

ख़ान-ए-इलाही में तू भी ए फ़रीदी ! चल
तुझ को इल्मो-हिक़मत की वुसअतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैं
आओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

नातख्वां:
हाफ़िज़ ज़ैनुल-आबिदीन जलाली,
हाफ़िज़ मुहम्मद अतहर जलाली,
मुहम्मद अंज़र जलाली,
हाफ़िज़ मुहम्मद राना लिआकत अली

Comments

Post a Comment

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)