ADVERTISEMENT

चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर (स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !) / Chalo Dayaar-e-Nabi Ki Jaanib, Durood Lab Par Saja Saja Kar (Salla Alaika Ya Rasoolallah ! Wa Sallam Alaika Ya Habiballah !)

स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !
स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !


चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर
बहारें लूटेंगे हम करम की, दिलों को दामन बना बना कर

चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर

स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !
स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !

न उन के जैसा सख़ी है कोई, न उन के जैसा ग़नी है कोई
वो बे-नवाओं को हर जगह से नवाज़ते हैं बुला बुला कर

चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर

स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !
स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !

है उन को उम्मत से प्यार कितना ! करम है रहमत-शिआ'र कितना !
हमारे जुर्मों को धो रहे हैं, हुज़ूर आँसू बहा बहा कर

चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर

स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !
स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !

मैं वो निकम्मा हूँ जिस की झोली में कोई हुस्न-ए-अ'मल नहीं है
मगर वो एहसान कर रहे हैं ख़ताएँ मेरी छुपा छुपा कर

चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर

स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !
स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !

यही असास-ए-अ'मल है मेरी, इसी से बिगड़ी बनी है मेरी
समेटता हूँ करम ख़ुदा का, नबी की ना'तें सुना सुना कर

चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर

स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !
स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !

अगर मुक़द्दर ने यावरी की, अगर मदीने गया मैं, ख़ालिद !
क़दम क़दम ख़ाक उस गली की मैं चूम लूँगा उठा उठा कर

चलो दयार-ए-नबी की जानिब, दुरूद लब पर सजा सजा कर

स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !
स़ल्ला अ़लैक या रसूलल्लाह ! व सल्लम अ़लैक या ह़बीबल्लाह !


शायर:
ख़ालिद महमूद नक़्शबंदी

नात-ख़्वाँ:
ओवैस रज़ा क़ादरी - राओ ब्रदर्स - मुहम्मद हस्सान रज़ा क़ादरी - राओ अली हसनैन
Chalo Diyare Nabi Ki Janib Durood Lab Par Saja Saja Kar Lyrics in Hindi, Salla Alaika Ya Rasool Allah Lyrics in Hindi, salla alayka ya rasoolallah wa sallam alayka ya habeeballah, diyaare nabi, diyaar e nabi, dayare, dayaar,jaanib, darood, durud,darud,habibullah,habeebullah,rasoolullah,rasulallah, lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात हिंदी में लिखी हुई, नात शरीफ की किताब हिंदी में, आला हजरत की नात शरीफ lyrics, हिंदी नात

Comments

Post a Comment

Most Popular

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

उन की महक ने दिल के ग़ुंचे खिला दिये हैं / Un Ki Mahak Ne Dil Ke Gunche Khila Diye Hain

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

वो बन में क़दम रख दें तो बन जाता है बन फूल | सर-ता-ब-क़दम है तन-ए-सुल्तान-ए-ज़मन फूल तज़मीन के साथ / Wo Ban Mein Qadam Rakh Den To Ban Jata Hai Ban Phool | Sar-Ta-Ba-Qadam Hai Tan-e-Sultan-e-Zaman Phool With Tazmeen

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले | मेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले / Chamak Tujh Se Pate Hain Sab Pane Wale | Mera Dil Bhi Chamka De Chamkane Wale

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

आओ कि करें उन लब-ओ-रुख़्सार की बातें, सरकार की बातें / Aao Ki Karein Un Lab-o-Rukhsaar Ki Baatein, Sarkaar Ki Baatein