मेरी गवाही, मेरी शहादत मदीने वाले के हाथ में है / Meri Gawahi, Meri Shahadat Madine Wale Ke Haath Mein Hai

मेरी गवाही, मेरी शहादत मदीने वाले के हाथ में है
मेरी नमाज़ और मेरी जन्नत मदीने वाले के हाथ में है

ये इल्मो-फ़ज़्लो-कमालो-हिकमत मदीने वाले के हाथ में है
ये सरबुलन्दी, ये शानो-शौकत मदीने वाले के हाथ में है

ज़बूरो-तौरेत भी है बरहक़, मगर मुझे इनकी क्या ज़रुरत
मेरी किताब और मेरी हिदायत मदीने वाले के हाथ में है

दिखा के तहज़ीब के उजाले, मुझे न बहकाए दुनिया वाले
मैं जानता हूँ ख़ुदा की रहमत मदीने वाले के हाथ में है

ख़ुदा का रहमो-करम है सब पर, वही है दोनों जहां का मालिक
मगर बक़ौले रज़ा हुकूमत मदीने वाले के हाथ में है

वो राहबर भी, वो पासबां भी, वो इल्म वाले हैं ग़ैब-दां भी
ख़ुदा की बख़्शि हर एक नेअमत मदीने वाले के हाथ में है

गवाही देता है सेहने-अक़्सा, जो सारे नबियों ने सफ बनाई
कहा ये जिब्रील ने इमामत मदीने वाले के हाथ में है

हज़ार आएं बलाएं लेकिन, बलाएं कुछ भी न कर सकेंगी
बता दो उन से मेरी हिफाज़त मदीने वाले के हाथ में है

बहोत हैं महशर की गर्म ख़बरें, मगर मुझे कोई डर नहीं है
मुझे यक़ीं है मेरी शफ़ाअत मदीने वाले के हाथ में है

ख़ुदा को मालूम है ये आबिद ! किसी से कहने की क्या ज़रुरत
मदीने वाले की प्यारी उम्मत मदीने वाले के हाथ में है

नातख्वां:
ज़ैनुल आबिदीन कानपुरी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)