मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे / Mere Aaqa, Mere Sarkaar ! Mujhe Eidi Ata Kar De

झोली को मेरी भर दो, ए आमेना बी के प्यारे
झोली को मेरी भर दो, ए आमेना बी के प्यारे

मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे
मैं आया हूँ तेरे दरबार, मुझे ईदी अता कर दे

मुझे ईदी में अपना ग़म अता कर दे मेरे आक़ा
बना दे अपना ही हुब्दार, मुझे ईदी अता कर दे

मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे
मैं आया हूँ तेरे दरबार, मुझे ईदी अता कर दे

मेरे शाहा ! हूँ जैसा भी मगर मैं आप ही का हूँ
मेरा भी कर दे बेड़ा पार, मुझे ईदी अता कर दे

पहुंचे पहुँचने वाले तो मंज़िल मगर शहा !
इन की जो थक के बैठे सर-ए-राह ले ख़बर

मेरा भी कर दे बेड़ा पार, मुझे ईदी अता कर दे

मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे
मैं आया हूँ तेरे दरबार, मुझे ईदी अता कर दे

मेरी आँखें तो इस क़ाबिल नहीं हैं या नबी फिर भी
अता हो आप का दीदार, मुझे ईदी अता कर दे

मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे
मैं आया हूँ तेरे दरबार, मुझे ईदी अता कर दे

मैं इक टूटा सा दिल ले कर तुम्हारे पास आया हूँ
न ठुकराना मेरे दिलदार ! मुझे ईदी अता कर दे

मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे
मैं आया हूँ तेरे दरबार, मुझे ईदी अता कर दे

नहीं जाता तुम्हारे आस्ताने से कोई ख़ाली
सभी के आप हो ग़मख़्वार, मुझे ईदी अता कर दे

मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे
मैं आया हूँ तेरे दरबार, मुझे ईदी अता कर दे

तमन्ना-ए-दिल-ए-अहमद नहीं कुछ भी सिवा इस के
शहा ! आऊं यहाँ हर बार, मुझे ईदी अता कर दे

मेरे आक़ा, मेरे सरकार ! मुझे ईदी अता कर दे
मैं आया हूँ तेरे दरबार, मुझे ईदी अता कर दे

नातख्वां:
असद रज़ा अत्तारी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)