ADVERTISEMENT

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का / Qalam Likh Ishq Mein Kho Kar Qaseeda Ibn-e-Haidar Ka

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का
शहीदों में बड़ा ऊँचा है रुत्बा इब्न-ए-हैदर का

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का

कोई कैसे घटा पाएगा उन की शान-ए-आली को
ख़ुदा-ए-पाक ने रुत्बा बढ़ाया इब्न-ए-हैदर का

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का

जहाँ की रिफ़अ'तें क़ुर्बान जाएं उन के क़दमों पर
शब-ए-मेअ'राज का दूल्हा है नाना इब्न-ए-हैदर का

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का

हुसैनी नौ-जवाँ आता रहेगा हर ज़माने में
मेरी नस्लों में गूँजेगा तराना इब्न-ए-हैदर का

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का

कोई भटका नहीं सकता, कोई बहका नहीं सकता
के अपनाया है दिल से हम ने रस्ता इब्न-ए-हैदर का

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का

यज़ीदी गर्दनें झुकती रहेंगी ता-अबद, मेहदी !
क़यामत तक रहेगा बोल-बाला इब्न-ए-हैदर का

क़लम लिख इश्क़ में खो कर क़सीदा इब्न-ए-हैदर का


शायर:
मसूद मेहदी क़ादरी मिस्बाही

नातख्वां:
मसूद मेहदी क़ादरी मिस्बाही

Comments

Most Popular

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

मीराँ वलियों के इमाम / Meeran Waliyon Ke Imam

इमदाद कुन इमदाद कुन या ग़ौस-ए-आज़म दस्तगीर / Imdad Kun Imdad Kun Ya Ghaus-e-Azam Dastagir | Imdad Kun Imdad Kun Ya Ghous-e-Azam Dastagir

सरकार-ए-ग़ौस-ए-आज़म नज़र-ए-करम ख़ुदारा / Sarkar-e-Ghaus-e-Azam Nazar-e-Karam Khudara

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

फ़ासलों को ख़ुदारा मिटा दो | जालियों पर निगाहें जमी हैं / Faslon Ko Khudara Mita Do | Jaliyon Par Nigahen Jami Hain

क़ादरी आस्ताना सलामत रहे | मुस्तफ़ा का घराना सलामत रहे / Qadri Aastana Salamat Rahe | Qadri Astana Salamat Rahe | Mustafa Ka Gharana Salamat Rahe

ख़ुदा के फ़ज़्ल से हम पर है साया ग़ौस-ए-आज़म का / Khuda Ke Fazl Se Hum Par Hai Saya Ghous-e-Azam Ka

आस्ताँ है ये किस शाह-ए-ज़ीशान का मरहबा मरहबा / Aastan Hai Ye Kis Shah-e-Zeeshan Ka Marhaba Marhaba

मेरे ग्यारहवीं वाले पीर ग़ौस-ए-आज़म दस्तगीर / Mere Gyarahwin Wale Peer Ghaus-e-Azam Dastgeer | Mere Gyarvi Wale Peer Ghous-e-Azam Dastgeer