ADVERTISEMENT

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन ! / Sat-Rangi Phoolon Ke Gulshan, Ai Mere Watan ! Mahboob Watan !

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !
बे-दाग़ रहे तेरा दामन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

तू 'इल्म-ओ-हुनर का मरकज़ है, तू 'अक़्ल-ओ-ख़िरद का मेहवर है
तू अहल-ए-वतन की है जन्नत, तू हुस्न-ओ-'इश्क़ का साग़र है
बा-फ़ैज़ हैं तेरे दश्त-ओ-दमन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

जाने कितनी नज़रें उट्ठीं तेरी नौ-ख़ेज़ बहारों पर
अँधियारों ने भी दस्तक दी तेरे फ़िरदौसी उजियारों पर
है सुब्ह तेरी फिर भी रौशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

ये इन्द्र-धनुष प्यारे प्यारे क्या दिलकश धूप खिलाते हैं
जल-थल, नदियों के गहवारे, तारों को झूला झुलाते हैं
जगमग जगमग तेरा दर्पन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

तेरी ख़ातिर दीवानों ने, अलबेलों ने, मस्तानों ने
इस मिट्टी पर क़ुर्बान किया है ख़ुद को वीर जवानों ने
शादाब रहेगा तेरा चमन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

मेहदी ! वो हिमालय की चोटी अपनी है मुहाफ़िज़ बरसों से
अल्लाह बचाए रखे इसे दुनिया की ज़ालिम नज़रों से
दे तुझ को सलामी नील-गगन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !

सत-रंगी फूलों के गुलशन, ए मेरे वतन ! महबूब वतन !


शायर:
मसूद मेहदी क़ादरी मिस्बाही

नात-ख़्वाँ:
मसूद मेहदी क़ादरी मिस्बाही
Satrangi Phoolon Ke Gulshan Ay Mere Watan Mehboob Watan Lyrics in Hindi, Satrangi Foolon Ke Gulshan Ay Mere Watan Mehboob Watan Lyrics in Hindi, sat rangi satragi sat ragi sat-rangee satrangee fulon phulon foolo foolon phoolo phoolon ke gulsan ae ai aye ay maheboob mehboob mahboob mahebub mehbub mahbub watan ai a e fulo phulo lyrics of naat, naat lyrics in hindi, islamic lyrics, hindi me naat lyrics, hindi me naat likhi hui, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात शरीफ लिरिक्स हिंदी में, नात हिंदी में लिखी हुई, नात शरीफ की किताब हिंदी में, आला हजरत की नात शरीफ lyrics, हिंदी नात

Comments

Most Popular

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

मीराँ वलियों के इमाम / Meeran Waliyon Ke Imam

इमदाद कुन इमदाद कुन या ग़ौस-ए-आज़म दस्तगीर / Imdad Kun Imdad Kun Ya Ghaus-e-Azam Dastagir | Imdad Kun Imdad Kun Ya Ghous-e-Azam Dastagir

सरकार-ए-ग़ौस-ए-आज़म नज़र-ए-करम ख़ुदारा / Sarkar-e-Ghaus-e-Azam Nazar-e-Karam Khudara

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

फ़ासलों को ख़ुदारा मिटा दो | जालियों पर निगाहें जमी हैं / Faslon Ko Khudara Mita Do | Jaliyon Par Nigahen Jami Hain

क़ादरी आस्ताना सलामत रहे | मुस्तफ़ा का घराना सलामत रहे / Qadri Aastana Salamat Rahe | Qadri Astana Salamat Rahe | Mustafa Ka Gharana Salamat Rahe

ख़ुदा के फ़ज़्ल से हम पर है साया ग़ौस-ए-आज़म का / Khuda Ke Fazl Se Hum Par Hai Saya Ghous-e-Azam Ka

आस्ताँ है ये किस शाह-ए-ज़ीशान का मरहबा मरहबा / Aastan Hai Ye Kis Shah-e-Zeeshan Ka Marhaba Marhaba

मेरे ग्यारहवीं वाले पीर ग़ौस-ए-आज़म दस्तगीर / Mere Gyarahwin Wale Peer Ghaus-e-Azam Dastgeer | Mere Gyarvi Wale Peer Ghous-e-Azam Dastgeer