तेरे क़दमों में आना मेरा काम था / Tere Qadmon Mein Aana Mera Kaam Tha

मेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबी
मेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबी

मेरे डूबने में बाक़ी न कोई कसर रही थी
कहा अल-मदद मुहम्मद ! तो उभर गया सफ़ीना

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरी आँखों को है दीद की आरज़ू
रुख़ से पर्दा उठाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

तेरी चौखट कहाँ और कहाँ ये ज़बीं
तेरे फ़ैज़ो-करम की तो हद ही नहीं
जिन को दुनिया में कोई न अपना कहे
उनको अपना बनाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरे दिल में तेरी याद का राज है
ज़ेहन तेरे तसव्वुर का मोहताज है
इक निगाहे-करम ही मेरी लाज है
लाज मेरी निभाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

आख़री वक़्त हो तेरे बीमार का
एक कतरा मिले जामे-दीदार का
आख़री मेरे दिल की है हसरत यही
अब ये हसरत मिटाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरे दिल का सुकूं, मेरे दिल की सदा
है ज़हूरी सना-ए-हबीबे-ख़ुदा
ये सदा-ए-अक़ीदत ऐ बादे-सबा !
जा के उनको सुनाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबी
मेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबी

शायर:
मुहम्मद अली ज़हूरी क़सूरी

नातख्वां:
मुहम्मद हस्सान रज़ा क़ादरी

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले | मेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले / Chamak Tujh Se Pate Hain Sab Pane Wale | Mera Dil Bhi Chamka De Chamkane Wale