मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े / Meri Naslon Ka Naara Hai, Main Ghaus-e-Paak Ke Sadqe

जीलानी जीलानी जीलानी, जीलानी जीलानी जीलानी
जीलानी जीलानी जीलानी, जीलानी जीलानी जीलानी

शाहबाज़-ए-ला-मकानी, किंदील-ए-नूरानी
शाहबाज़-ए-ला-मकानी, किंदील-ए-नूरानी

मैं ग़ौस का दीवाना हूँ, मैं ग़ौस का मस्ताना हूँ

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े
यहीं मेरा अक़ीदा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

फ़ज़ाएँ भी महकती हैं जो चूमें ग़ौस का रोज़ा
वो गुम्बद क्या महकता है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मैं ग़ौस का दीवाना हूँ, मैं ग़ौस का मस्ताना हूँ

यहाँ भी ग़ौस-ए-आज़म का, वहां भी ग़ौस-ए-आज़म का
फ़क़त उन से ही रिस्ता है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

जो सदमा ग़म का लगता है 'करम या ग़ौस' कहता हूँ
मेरी माँ ने सिखाया है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मैं ग़ौस का दीवाना हूँ, मैं ग़ौस का मस्ताना हूँ

मेरी है दोस्ती उन से जो आशिक़ ग़ौस-ए-आज़म के
ज़बां पे उन के रहता है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

वसीला ग़ौस का माँगो दुआएं रद नहीं होती
ख़ुदा को ग़ौस प्यारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मैं ग़ौस का दीवाना हूँ, मैं ग़ौस का मस्ताना हूँ

मुझे दरबारे ग़ौस-ए-पाक ने सिखलाए हैं आदाब
क़दम रुक रुक के उठता है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

उजागर हो गया क़ुर्बान ईद-ए-ग़ौसिया आई
दरे अक़दस पे पहुंचा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मेरी नस्लों का नारा है, मैं ग़ौस-ए-पाक के सदक़े

मैं ग़ौस का दीवाना हूँ, मैं ग़ौस का मस्ताना हूँ

शाहबाज़-ए-ला-मकानी, किंदील-ए-नूरानी
शाहबाज़-ए-ला-मकानी, किंदील-ए-नूरानी

शायर:
अल्लामा निसार अली उजागर

नातख्वां:
हाफ़िज़ डॉ. निसार अहमद मार्फानी

Comments

Most Popular

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से भाई मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Bhai Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ki Mahshar Mein Sirf Un Ki Rasaai Hai

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana