बेहरे दीदार मुश्ताक़ है हर नज़र, दोनों आलम के सरकार आ जाइये / Behre Deedar Mushtaq Hai Har Nazar, Donon Aalam Ke Sarkaar Aa Jaiye

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

बेहरे दीदार मुश्ताक़ है हर नज़र
दोनों आलम के सरकार आ जाइये
चाँदनी रात है और पिछला पहर
दोनों आलम के सरकार आ जाइये

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

सामने जल्वाग़र पैकरे-नूर हो
मुन्किरों का भी सरकार शक दूर हो
कर के तब्दील एक दिन लिबासे-बशर
दोनों आलम के सरकार आ जाइये

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

शाम-ए-उम्मीद का अब सवेरा हुवा
सूए-तयबा निग़ाहों में डेरा हुवा
बिछ गए राह में फ़र्शे-क़ल्बो-जिगर
दोनों आलम के सरकार आ जाइये

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

दिल का टूटा हुवा आबगीना लिये
शोला-ए-इश्क़ का तूर-सीना लिये
कितने घायल खड़े है सरे-रहगुज़र
दोनों आलम के सरकार आ जाइये

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

सिदरतुल-मुन्तहा, अर्श, बागे-इरम
हर जगह पड़ चुके हैं निशाने-क़दम
अब तो एक बार अपने ग़ुलामों के घर
दोनों आलम के सरकार आ जाइये

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

आज महफ़िल में महबूब की धूम है
शाने-इज़्ज़ो-करम सबको मालूम है
यूं लुटाते हुवे रहमतों के गोहर
दोनों आलम के सरकार आ जाइये

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

शाम-ए-ग़ुरबत है और शहर ख़ामोश है
एक अरशद अकेला कफ़न पोश है
खौफ की है गड़ी, वक़्त है पुरखतर
दोनों आलम के सरकार आ जाइये

आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये
आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये

शायर:
अल्लामा अरशद क़ादरी

Comments

Post a Comment

Most Popular

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain (All Versions)

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

हम ने आँखों से देखा नहीं है मगर उन की तस्वीर सीने में मौजूद है | उन का जल्वा तो सीने में मौजूद है / Hum Ne Aankhon Se Dekha Nahin Hai Magar Unki Tasweer Seene Mein Maujood Hai | Un Ka Jalwa To Seene Mein Maujood Hai

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al-Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer

मुस्तफ़ा, जान-ए-रहमत पे लाखों सलाम (मुख़्तसर) / Mustafa, Jaan-e-Rahmat Pe Laakhon Salaam (Short)

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

हो करम सरकार अब तो हो गए ग़म बे-शुमार / Ho Karam Sarkar Ab To Ho Gaye Gham Beshumar

फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-पाक से बेटा मेरा दूल्हा बना | मदनी सेहरा / Fazl-e-Rabb-e-Pak Se Beta Mera Dulha Bana | Madani Wedding Sehra