मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का / Madine Ki Angoothi Hai, Nageena Ghaus-e-Aazam Ka

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का
जहाँ में बटता है हर-सू ख़ज़ीना ग़ौस-ए-आज़म का

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का

'मुरीदी ला-तख़फ़' की दी तसल्ली हम ग़ुलामों को
डूबो सकता नहीं तूफ़ाँ सफ़ीना ग़ौस-ए-आज़म का

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का

वसीला क़ुर्ब-ए-रब का है मुहम्मद मुस्तफ़ा बे-शक !
मुहम्मद तक पहुँचने का है ज़ीना ग़ौस-ए-आज़म का

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का

न जाने किस बिना पर मुश्क-ओ-अंबर फ़ख़्र करते हैं
ज़रा सुँघवाओ उन सब को पसीना ग़ौस-ए-आज़म का

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का

क़दम मेरा सभी वलियों की गर्दन पर, ये फ़रमाया
क़दम ये है तो कैसा होगा सीना ग़ौस-ए-आज़म का

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का

हमारी ज़िंदगी भी ख़िदमत-ए-मख़्लूक़ में गुज़रे
इलाही ! कर अता हम को क़रीना ग़ौस-ए-आज़म का

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का

सर-ए-महशर पुकारा जाएगा यूँ नाम नज़्मी का
ये नज़्मी कौन है ? हाँ हाँ वही ना ! ग़ौस-ए-आज़म का !

मदीने की अँगूठी है, नगीना ग़ौस-ए-आज़म का


शायर:
नज़्मी मियाँ

Comments

Most Popular

काबा दिखा दे मौला / Kaba Dikha De Maula

मेरे हुसैन तुझे सलाम / Mere Husain Tujhe Salaam

या नबी सलाम अलैका / Ya Nabi Salam Alaika | Ya Nabi Salam Alayka (All Popular Versions)

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर / Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

वो शहर-ए-मोहब्बत जहाँ मुस्तफ़ा हैं / Wo Shehr-e-Mohabbat Jahan Mustafa Hain

क्या बताऊँ कि क्या मदीना है / Kya Bataun Ki Kya Madina Hai

बेख़ुद किए देते हैं अंदाज़-ए-हिजाबाना / Bekhud Kiye Dete Hain Andaz-e-Hijabana

ऐ ज़हरा के बाबा सुनें इल्तिजा मदीना बुला लीजिए / Aye Zahra Ke Baba Sunen Iltija Madina Bula Lijiye

सुनते हैं कि महशर में सिर्फ़ उन की रसाई है / Sunte Hain Ke Mehshar Mein Sirf Un Ki Rasai Hai

ऐ सबा मुस्तफ़ा से कह देना ग़म के मारे सलाम कहते हैं / Aye Saba Mustafa Se Keh Dena Gham Ke Mare Salam Kehte Hain (All Versions)